Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में दो दिन बाधित रहेगी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा, यह है वजह

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:50 PM (IST)

    108 and 102 Ambulance Service हिमाचल प्रदेश में दो दिन शनिवार और रविवार को 108 और 102 एंबुलेंस सेवा बाधित रहेगी। अब तक इसका संचालन कर रही जीवीके को 12 ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिमाचल में दो दिन बाधित रहेगी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा। जागरण आर्काइव

    शिमला, राज्य ब्यूरो। 108 and 102 Ambulance Service, हिमाचल प्रदेश में दो दिन शनिवार और रविवार को 108 और 102 एंबुलेंस सेवा बाधित रहेगी। अब तक इसका संचालन कर रही जीवीके को 125 एंबुलेंस राज्य सरकार के सुपुर्द करनी हैं। अब नर्ई कंपनी को इनके संचालन का जिम्मा मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीवीके की तरफ से कर्मचारियों को फोन पर निर्देश जारी हुए हैं कि इन एंबुलेंस को जिला मुख्यालय में लाएं, इन्हें सरकार के सुपुर्द किया जाना है। सभी क्षेत्रों से जिला मुख्यालयों में एंबुलेंस को पहुंचाया गया है, जिससे शनिवार को एंबुलेंस को सरकार को सुपुर्द किया जा सके। जीवीके की जगह अब नई कंपनी राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा और जननी सुरक्षा सेवा को संचालित कर रही थी।

    जिला मुख्यालयों में जीवीके द्वारा एंबुलेंस को बुलाए जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। हिमाचल में 108 एंबुलेंस सेवा का जिम्मा मेडसवान फाउंडेशन को आगामी चार वर्ष के लिए दिया गया है। ऐसे में अब प्रदेश मेें चल रही 108 एंबुलेंस सेवा के तहत 200 एंबुलेंस और 102 सेवा के तहत 125 एंबुलेंस सरकार के सुपुर्द होने के बाद मेडसवान फाउंडेशन को चलाने के लिए दी जाएंगी।

    जीवीके ने निदेश दिया है कि एंबुलेंस सरकार के सुपुर्द की जानी हैं, इसलिए सभी को जिला मुख्यालयों पर लेकर आएं। ऐसे में लाहुल स्पीति में चल रही एंबुलेंस कुल्ल लाई गई हैं, जबकि अन्य जगह जिला मुख्यालयों पर लाया गया है। इसके कारण आगामी दो दिनों तक एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो सकती हैं। इन एंबुलेंस को जहां हैं वहीं पर सुपुर्द किया जाता तो दिक्कतें न आती।

    -पूर्ण, अध्यक्ष 108 व 102 एंबुलेंस सेवा कर्मचारी संघ।