Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sujanpur Election Result 2024: सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मारी बाजी, रणजीत राणा ने 2195 वोटों से दर्ज की जीत

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:52 PM (IST)

    Sujanpur By Election Result 2024 हिमाचल प्रदेश की सुजानुपर विधानसभा सीट पर चार प्रत्‍याशी मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार रणजीत सिंह जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर 2195 अपनी जीत पक्‍की की है। वहीं भाजपा के राजेंद्र राणा इस रेस में पीछे रह गए हैं। कांग्रेस प्रत्‍याशी को आठवें राउंड में 28577 वोट मिले हैं।

    Hero Image
    Sujanpur Election Result 2024: सुजानपुर से कांग्रेस ने मारी बाजी

    डिजिटल डेस्‍क, सुजानपुर। सुजानपुर विधानसभा सीट पर छह उम्‍मीदवार मैदान में उतरकर अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। भाजपा से राजेन्द्र सिंह, कांग्रेस से रणजीत सिंह राणा, निर्दलीय राजेश कुमार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से रविन्द्र सिंह डोगरा, अनिल राणा और शेर सिंह निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणजीत राणा को मिली 2174 वोटों की लीड

    सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा आगे निकल रण में बाजी मार ली। राणा ने 2174 वोटों से लीड किया। कांग्रेस प्रत्‍याशी को आठवें राउंड में 28577 वोट मिले हैं। उन्‍होंने इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कर ली है।

    भाजपा के राजेन्‍द्र राणा को दी मात

    वहीं भाजपा के राजेन्‍द्र सिंह राणा को 26403, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से रविन्द्र सिंह डोगरा को 314, निर्दलीय अनिल राणा को 132, शेर सिंह को 66 और निर्दलीय राजेश कुमार को 45 वोट मिले हैं।