सुशील गुलेरिया को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
संवाद सहयोगी नादौन जिला हमीरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

संवाद सहयोगी, नादौन : जिला हमीरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें धनेटा क्षेत्र के राजनौण निवासी सुशील गुलेरिया को सोशल मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा बड़ा क्षेत्र निवासी अभिनय चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मनजीत ठाकुर मौजूद रहे। मनजीत ने बताया कि सुशील लंबे समय से भाजयुमो की गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियां लोगों तक पहुंचना संगठन का लक्ष्य है और पात्र लोगों को इसका लाभ पहुंचाना ध्येय है। सुशील ने इस जिम्मेदारी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार जताया है।
-------------
आशीष ठाकुर बने अर्की विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक
सचित्र) संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष ठाकुर को अर्की विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आशीष ठाकुर बिलासपुर सदर हलके की कुहमंझवाड़ पंचायत के गांव धाड़त से संबंध रखते हैं। आशीष लगभग 12 वर्ष से लगातार एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जिला बिलासपुर में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। आशीष ठाकुर को हाल ही में कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सम्मानित किया था। आशीष ठाकुर ने नवीन दायित्व के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। आशीष ने कहा कि 13 अक्टूबर से वे अर्की विधानसभा में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर के साथ प्रचार करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।