पुरुषोत्तम ठाकुर को चुना प्रयास का मंडल अध्यक्ष
समाजसेवी संस्था 'प्रयास' की शाखा दीन हित मंडल लंबलू इकाई की चुनावी ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : समाजसेवी संस्था 'प्रयास' की शाखा दीन हित मंडल लंबलू इकाई की चुनावी बैठक वरिष्ठ सदस्य कांगडू राम रांगड़ा की अध्यक्षता में लंबलू में हुई। इसमें प्रयास संस्था के संयोजक संजीव भुनाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष 2018-19 हेतु सर्वसम्मति से मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें पुरुषोत्तम ठाकुर को अध्यक्ष, ओमप्रकाश शर्मा तथा भगवंत पठानिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दया ¨सह पठानिया और राजकुमार को उपाध्यक्ष, सुरेश शास्त्री को सचिव, प्रकाश शर्मा को सहसचिव, बीडी सरीन को वित्त सचिव, सतीश चौहान को मीडिया प्रभारी, महिला ¨वग में रीना सरीन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमा चौधरी को उपाध्यक्ष तथा राजो देवी, सीमा चौहान, दीपिका को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। बैठक में एक संरक्षक बोर्ड भी बनाया गया, जिसमें रोशन लाल शर्मा, कांगडू राम रांगड़ा, डीआर शर्मा, पृथ्वी राज शर्मा, रणजीत ¨सह, कर्म चंद ठाकुर, हेम राज शर्मा, कमला कानूनगो सम्मानित सदस्य होंगे। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।