हिमाचल सरकार नादौन में स्पाइस पार्क, अंब के धंदड़ी और पेखूबेला में आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगी; एमओयू हुए
हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग राज्य में स्पाइस पार्क और आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगा। सचिव डॉ. सी पालरासु ने यह ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश सरकार आलू प्रसंस्करण केंद्र और स्पाइस पार्क स्थापित करेगी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हिमाचल प्रदेश में स्पाइस पार्क और आलू संयंत्र स्थापित होंगे।
नादौन में स्पाइस पार्क, ऊना में आलू प्रसंस्करण संयंत्र लगेंगे।
एमओयू से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, रोजगार भी मिलेगा।
जागरण टीम, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग राज्य में स्पाइस पार्क व आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगा। यह घोषणा कृषि विभाग के सचिव डा. सी पालरासु ने शिमला में की। इस दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के निदेशक आरएस जसरोटिया, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमिस नेगी व जाईका कृषि परियोजना के परियोजना निदेशक सुनील चौहान ने एपीजी फूड्स डिवीजन और एआरएफएम फूड्स के साथ दो सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
परियोजनाओं के लिए होगा सहयोग
परियोजनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-II (जाईका-ओडीए) के अंतर्गत सहयोग दिया जाएगा।
स्पाइस पार्क से मिलेगा रोजगार
स्पाइस पार्क हमीरपुर जिले के नादौन में स्थापित किया जाएगा, जबकि प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र सिरमौर जिले के धौलाकुआं में बनेगा। स्पाइस पार्क में मसाले बनाए जाएंगे, इसके लिए सरकार काफी समय से प्रयासरत है। स्पाइस पार्क से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों को भी फसल का उचित दाम मिल पाएगा।
20 टन कच्चे आलू का प्रसंस्करण होगा
ऊना जिले के धंदड़ी (अंब) व पेखूबेला फार्म में आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित होगा, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 10 से 20 टन कच्चे आलू के प्रसंस्करण की होगी।
यह भी पढ़ें: आर्थिक संकट में हिमाचल प्रदेश सरकार का साथ देंगे राज्य सचिवालय कर्मचारी, फाइव-डे वीक सहित कटौती पर भी दे दी सलाह
यह भी पढ़ें: शिमला में तेंदुए के 85 नाखून और दांत बरामद, ज्वेलरी शॉप में क्यों रखे थे अंग? वन विभाग ने चलाया ऑपरेशन ‘क्लॉइंग बैक’
