यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Accident: हमीरपुर में बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौके पर मौत
Himachal Accident हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित बाइक टकरा ...और पढ़ें

HighLights
- बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत।
- मामले की छानबीन में जुटी पुलिस।
- पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। जिला हमीरपुर के तहत आने वाले मटन सिद्ध क्षेत्र के लाहलड़ी बाईपास पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत ही गई।
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मटन सिद्ध से पक्का भरो की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे 103 पर कार को गलत दिशा से ओवरटेक किया तथा सीधी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, बाइक की रफ़्तार भी अधिक बताई जा रही है। यह घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की है। वहीं, मृतक की पहचान नवीन कुमार पुत्र रूपलाल निवासी ग्वारडू तहसील टौणी देवी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हमीरपुर हरीश गुलेरिया के मुताबिक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है तथा सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है।
