Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा- हिमाचल में हर वर्ग का हो रहा उत्पीड़न

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 04:34 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal News) में कांग्रेस सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और राजनीतिक नियुक्तियां वाले व्यक्तियों को लाखों में वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इतनी बूरी हालत पहली बार हुई है।

    Hero Image
    अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर बोला हमला।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न ही हुआ है। हिमाचल प्रदेश में ऐसा दिन पहले कभी नहीं देखा कि 3 तारीख होने पर भी कर्मचारी को तनख्वाह न मिली हो। सरकारी कर्मचारी अपनी तनख्वाह का इंतजार कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां वाले व्यक्तियों की लाखों में वेतन दिए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के हाथ से सारी व्यवस्था निकलती जा रही है। यहां मित्रों और बड़े पदों पर नियुक्त किए गए लोगों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसा है लेकिन कर्मचारियों के लिए उसके हाथ खाली है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला हो और उस प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित ना हो तो उस प्रदेश की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज जो हालात बंगाल में है उसे सारा देश देख रहा है। महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़े तो इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश में और कोई नहीं हो सकता है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस देश में ऐसे मामलों को लेकर कानून नहीं है, कानून है लेकिन जरूरत इनके सख्ती से पालन करने और करवाने की है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की बात है कि जो घटनाएं लगातार पिछले कुछ समय से बंगाल में हो रही है उससे पूरा देश शर्मसार हो रहा है।

    दोषियों के खिलाफ समय पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है, जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। अनुराग ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन को लेकर कहा कि देश में बाकी जगहों पर भी कांग्रेस के गठबंधन हारे है और हरियाणा में भी गठबंधन होने पर बुरी तरह कांग्रेस हारेगी।