'कई चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है हिमाचल', स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया ध्वजारोहण
हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया। परेड में पुलिस होमगार्ड एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों ने भाग लिया। विनय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और हिमाचल के विकास पथ पर आगे बढ़ने की बात कही।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली।
इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की एनसीसी, एनएसएस तथा विशेष बच्चों की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए विनय कुमार ने कहा कि यह दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमने आजादी हासिल की थी।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। प्रदेश के वीर सपूतों को 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र और 24 कीर्ति चक्रों से नवाज़ा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद हिमाचल प्रदेश के समक्ष गरीबी और साधनों की कमी जैसी कई चुनौतियां थीं। लेकिन हिमाचल के मेहनती और ईमानदार लोग बुलंद हौसलों के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में हिमाचल ने गम्भीर प्राकृतिक आपदा का सामना किया। इससे उबरने के लिए प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से आपदा राहत पैकेज वितरित किया। इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज का प्रावधान किया है, जिसमें, राहत राशि को 25 गुणा तक बढ़ाया गया है।
वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र के अनुसार सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में 10 में से 6 गारंटियों को पूरा कर लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।