Hamirpur: भारी बरसात से ककरोल में गिरी गौशाल की दीवार, महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी; भैंस की हुई मौत
हमीरपुर में भोरंज उप मंडल के अधीन आने वाले गांव ककरोल में एक गोशाला की दीवार गिरने से महिला और भैंस दबे गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से महिला को घायल अ ...और पढ़ें

जाहू/हमीरपुर, संवाद सहयोगी। Himachal Rain Today: हमीरपुर में भोरंज उप मंडल के अधीन आने वाले गांव ककरोल में एक गोशाला की दीवार गिरने से महिला और भैंस दबे गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से महिला को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला तथा भैंस ने दम तोड़ दिया है।
मलबे में दबी महिला
मिली जानकारी के अनुसार गरसाहड़ पंचयात के गांव ककरोल के अमृत लाल पुत्र दूनी चन्द की भारी बरसात के चलते गोशाला की सामने वाली दिवार गिर जाने से अंदर बंधी भैंस व अमृत लाल की पत्नी रीना देवी मलबे से दब गई। ग्राम पंचयात प्रधान रेखा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भैंस को व उसकी मालकिन रीना देवी को मलबे से बहार निकाल लिया है।
मलबे में दबने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी
भैंस की थोड़ी देर बाद मौत हो गई और रीना देवी को परिजन उपचार के लिये सिविल अस्पताल भोरंज ले गये। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गरसाहड़ प्रधान रेखा देवी ने बताया कि मलबे में दबने से रीना देवी की रीढ़ हड्डी टूट गई है। हल्का पटवारी ने स्थिति का निरीक्षण किया और मौके पर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगे भेज दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।