नीता बनी अनमोल महिला मंडल की प्रधान
गलोड़ : डडोह गांव में रविवार को अनमोल महिला मंडल का गठन किया गया। पंचायत प्रधान राजीव ठाकुर की अध् ...और पढ़ें

गलोड़ : डडोह गांव में रविवार को अनमोल महिला मंडल का गठन किया गया। पंचायत प्रधान राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुए चुनाव में महिलाओं ने सर्वसम्मति से नीता देवी को प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त राज कुमारी को उपप्रधान, निर्मला देवी को कोषाध्यक्ष, अनीता देवी को सचिव चुना गया। कार्यकारणी सदस्यों में सुमन भारद्वाज, अनीता, प्रोमिला, सुनीता, सोनिया को चुना गया नवनियुक्त प्रधान नीता ने बताया कि इस महिला मंडल के गठन से गांव की महिलाओं को लाभ होगा जिसमें महिला संबंधी हर समस्याओं का समाधान होगा। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पालन करेंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।