Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बलिदान नायक सुशील की अंतिम विदाई, पनियाला में सैन्य सम्मान के साथ दाह संस्कार; इलाके में पसरा मातम

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 04:38 PM (IST)

    नायक सुशील का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ पनियाला के शमशानघाट में किया गया। उनकी शहादत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिवार का दुख बहुत गहरा है और लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

    Hero Image

    सैन्य सम्मान के साथ पनियाला के शमशानघाट में हुआ नायक सुशील का अंतिम संस्कार (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। जिला के तहत ग्राम पंचायत देई का नौण के गांव पनियाला के नायक सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से देहांत होने के बाद पूरा परिवार जवान के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा था। बुधवार दोपहर केसमय जैसे ही नायक सुशील कुमार का पार्थिक शरीर गांव में पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद पूरे सैन्य सम्म्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस अवसर पर विधायक सुजानपुर कैप्टन रणजीत राणा, तहसीलदार हमीरपुर सुभाष सिंह ने भी नायक सुशील कुमार को अंतिम विदाई देते हुए परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। बता दें कि 13 डोगरा में नायक सुशील कुमार सहजाबाद में सेना में ड्यूटी कर रहा था कि सुबह चार बजे अचानक उसे चक्कर आया।

    जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया जहां से कमांडो अस्पताल ले गए। लेकिन तबीयत बिगडने से सोमवार शाम को करीब सात बजे देहांत हो गया। सुशील कुमार के घर में पत्नी व एक बेटा व बेटी है।

    बेटा आठवीं तथा बेटी छठी कक्षा की छात्रा है।इस अवसर पर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक कै रणजीत सिंह राणा ने कहा कि नायक सुशील कुमार आर्मी में सेवा दे रहे थे और पिता भी पन्द्रह डोगरा से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने बताया कि स