Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir: गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, चारों दिशाओं में गूंजा सिर्फ राम नाम; हमीरपुर में हुआ भव्य समारोह

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 01:51 PM (IST)

    Ram Mandir Inaugration अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में भगवना श्री राम मंदिर विराज गए हैं। हमीरपुर में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुजानपुर के गांव छम्ब पंचायत कक्कड़ में किया गया। पूरे गांव ने इस कार्यक्रम को बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया गांव में कलश यात्रा के साथ राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी निकाली गई।

    Hero Image
    गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, चारों दिशाओं में गूंजा सिर्फ राम नाम

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Ram Mandir Inaugration: 500 सालों से अधिक का इंतजार आज खत्म हो गया। अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में भगवना श्री राम मंदिर विराज गए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का कार्यक्रम संपन्न हो गया। पूरे देश ने रघुनाथ का स्वागत किया। वहीं, हिमाचल भी राममय नजर आया। हिमाचल के अलग-अलग जिलों में भव्य कार्यक्रम हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव में निकाली गई राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी

    हमीरपुर में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुजानपुर के गांव छम्ब पंचायत कक्कड़ में किया गया। पूरे गांव ने इस कार्यक्रम को बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया गांव में कलश यात्रा के साथ राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी निकाली और कक्कड़ पंचायत में झांकी द्वारा भ्रमण किया गया। ढोल नगाड़ों की गूंज में सभी लोग राम में हो गए।

    'राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम में आए लोग'

    महिलाओं ने गीत संगीत के माध्यम से इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई । इस कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में विराजमान करें और विश्व शांति और देश की उन्नति में सभी जनमानस सद्बुद्धि प्रदान करें। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज लोग भगवान राम के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम में आए और भगवान राम का दर्शन कर अपने आप को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को समर्पित किया।

    यह भी पढ़ें- राममय हुआ हिमाचल, आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि ने कर ली विशेष तैयारी

    भगवान राम मंदिर में हुआ हवन

    विनोद ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन गांव छम्ब सभी के सहयोग द्वारा किया गया। गांव में भगवान राम मंदिर पर हवन के साथ-साथ विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता में भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर, बूथ अध्यक्ष धर्मचंद, बूथ पालक रत्न चंद ,बीएलए रणबीर ठाकुर, दीपचंद ,सनी ठाकुर, मणि ठाकुर ,तरसेम ठाकुर तरसेम ठाकुर प्रवीण कुमार शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें-  Shimla: 'मोदी ने हमारी विरासत को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जोड़ा', राज्‍यपाल बोले- आज पूरी दुनिया रामभक्ति में है लीन