Dharmshala: कांगड़ा पुलिस ने दी थी चीनी महिला की जानकारी, पुलिस जांच में वीजा मिला एक्सपायर
बिहार के बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास के दौरान वीजा नियमों का उल्लंघन कर रहने वाली चीनी महिला मिस साग सिओल के बारे में कांगड़ा पुलिस ने दि ...और पढ़ें

धर्मशाला, जागरण संवाददाता : बिहार के बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास के दौरान वीजा नियमों का उल्लंघन कर रहने वाली चीनी महिला मिस साग सिओल के बारे में कांगड़ा पुलिस ने दिसंबर के शुरुआत में केंद्र सरकार को जानकारी दी थी। इसके अलावा दलाई लामा के दौरे को देख बोधगया में भी इसकी सूचना दी थी। कांगड़ा पुलिस ने बताया था कि उक्त महिला का टूरिस्ट वीजा एक्सपायर हो चुका है। उसे वापस जाने को कहा है, लेकिन शायद वह बोधगया चली गई है।
चीनी महिला के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय
कांगड़ा पुलिस की जानकारी के आधार पर ही बोधगया में उक्त महिला पकड़ी गई है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि वैसे तो उक्त महिला के पास 2024 तक मान्य वीजा है, लेकिन उनसे टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन किया है। इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दिसंबर के शुरूआत में ही दे दी थी। धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी के आरोप में बोधगया में चीनी महिला के पकड़े जाने के बाद मैक्लोडगंज में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा आवास व मुख्य बौद्ध मंदिर की कड़ी निगरानी की जा रही है। हालांकि दलाई लामा की सुरक्षा के लिए एक डीएसपी और उनकी गारद तैनात है। वहीं निर्वासित तिब्बती सरकार की ओर से भी सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गुप्तचर विभाग भी सक्रिय हो गया है।
मंदिर क्षेत्र के हर व्यक्ति पर कड़ी नजर
मैक्लोडगंज के मुख्य बाजार से मुख्य बौद्ध मंदिर और जोगीबाड़ा से मंदिर के क्षेत्र में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नए साल को दिखते हुए मैक्लोडगंज में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। नववर्ष पर मैक्लोडगंज में काफी भीड़ भी रहेगी। ऐसे में गुप्तचर विभाग के प्रतिनिधियों को दलाई लामा आवास के आसपास होने की हर गतिविधि पर नजर रखने के भी आदेश हुए हैं। दलाई लामा इन दिनों बोधगया में टीचिंग के लिए गए हैं। पहली जनवरी को वहां उनकी लंबी आयु के लिए विशेष पूजा रखी गई है। वह इन विशेष पूजा में शामिल होंगे।
पैसे देकर दलाई लामा से जुड़ी जानकारियां एकत्रित कर रही थी
जासूसी के आरोप में पकड़ी गई थी दो चीनी महिलाएं इससे पूर्व भी दलाई लामा की जासूसी के दो मामले सामने आ चुके हैं। कुछ माह पूर्व दिल्ली पुलिस ने चीन की महिला काई रूओ और जोगेंद्रनगर पुलिस ने चौंतड़ा के चोंगसर तिब्बती मठ से गुआन रूईली नामक महिला को गिरफ्तार किया था। इस महिला पर आरोप था कि वह तिब्बती लोगों को पैसों का लालच देकर दलाई लामा से जुड़ी जानकारियां एकत्रित कर रही थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।