Himachal News: 8वीं, 10वीं व जमा दो की अनुपूरक परीक्षाएं 25 से, डेटशीट का शेड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय की आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सितंबर-अक्टूबर में होने वाली पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होकर अक्टूबर तक चलेंगी। 10वीं कक्षा के प्रश्न पत्र ए बी और सी सीरीज में उपलब्ध होंगे जबकि 12वीं के प्रश्न पत्र भी सीरीज में होंगे।

संवाद सहयोगी, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय की आठवीं, 10वीं व जमा के परीक्षार्थियों के लिए पूर्ण विषय, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व विशेष अंक सुधार की सितंबर व अक्टूबर में होने वाली अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
आठवीं व दसवीं की परीक्षाएं 25 सितंबर से आठ अक्टूबर तक संचालित की जाएंगी जबकि जमा दो की 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होंगी।
परीक्षाएं सुबह 9:45 से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 10वीं की अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व संस्कृत विषयों के प्रश्नपत्र तीन सीरीज ए, बी और सी में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
परीक्षार्थियों को आवंटित प्रश्नपत्र में दी गई सीरीज को उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ ओएमआर शीट पर निर्धारित ब्लाक में बड़े अक्षरों में लिखना होगा। ई सीरीज प्रश्नपत्र केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। जमा दो के अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, हिंदी, संस्कृत, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलाजी, मैथेमेटिक्स, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी विषय के प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरीज में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
परीक्षार्थी को आवंटित सीरीज उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ ओमएमआर शीट पर निर्धारित ब्लाक में बड़े अक्षरों में लिखना होगा। ई सीरीज वाले प्रश्नपत्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ही उपलब्ध करवाए जांगे।
जमा दो की डेटशीट
25 सितंबर,
1. केमिस्ट्री,
2. बिजनेस स्टडी
26 सितंबर, राजनीतिक शास्त्र
27 सितंबर, संस्कृत
29 सितंबर, अंग्रेजी
1 अक्टूबर, भूगोल
तीन अक्टूबर
1. अकाउंटेंसी, 2. फिजिक्स
4 अक्टूबर, 1. हिंदी, 2. उर्दू
6 अक्टूबर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
8 अक्टूबर
1. बायोलाजी, 2. इतिहास
9 अक्टूबर 1. फिजिकल एजुकेशन, 2. कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, 4. आटोमोटिव, 5. हेल्थकेयर, 6. इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, 7. मीडिया एंड इंटरटेनमेंट 8. रिटेल, 9. फिजिकल एजुकेशन, 10. प्राइवेट सिक्योरिटी 11. टेलीकाम 12. टूरिज्म एंड होस्पीटेल्टी, 13. बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसिज एंड इंश्योरेंस, 14. अपर्ल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, 15. ह्यूमन इकोलाजी एंड फैमिली साइंस, 16. ब्यूटी एंड वेलनेस, 17. इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर, 18. प्लंबर, 19. फाइनेंसियल लिटरेसी
13 अक्टूबर, समाजशास्त्र
14 अक्टूबर, गणित
15. ह्यूमन इकोलाजी एंड फैमिली साइंस।
दसवीं की डेटशीट
25 सितंबर, 1. संस्कृत, 2. उर्दू, 3. पंजाबी
27 सितंबर, 1. कंप्यूटर साइंस, 2. होम साइंस, 3. कला, 4. इकोनोमिक्स, 5. कामर्स एलीमेंटस आफ बुक कीपिंगस एंड अकाउंटेंसी, 6. आटोमोटिव, 7. प्राइवेट सिक्योरिटी, 8. रिटेल, 9. इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, 10. हेल्थकेयर, 11. एग्रीकल्चर, 12. टूरिज्म एंड होस्पीटेल्टी, 13. टेलीकाम, 14. फिजिकल एजुकेशन, 15. बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसिज एंड इंश्योरेंस, 16. प्लंबर, 17. ब्यूटी एंड वेलनेस, 18. इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर, 19. अपर्ल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, 20. फाइनेंशियल लिटरेसी, 21. मीडिया एंड इंटरटेनमेंट
29 सितंबर, अंग्रेजी
01 अक्टूबर, गणित
03 अक्टूबर, साइंस एंड टेक्नोलाजी
06 अक्टूबर, सोशल साइंस
08 अक्टूबर, हिंदी ।
आठवीं कक्षा की डेटशीट
25 सितंबर अंग्रेजी
27 सितंबर हिंदी
29 सितंबर गणित
01 अक्टूूबर कला
03 अक्टूबर संस्कृत
06 अक्टूबर सामाजिक विज्ञान
08 अक्टूबर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।