HRTC को मिलेंगी 1000 इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें, 242 रूट फिर से शुरू होंगे; हिमाचल सरकार का एलान
हिमाचल सरकार परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए HRTC बेड़े में 1000 इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें शामिल करेगी।
-1795404643393_m.webp)
एचआरटीसी को मिलेंगी नई बसें (फोटो- जागरण आर्काइव)
HighLights
HRTC बेड़े में 1000 इलेक्ट्रिक, 250 डीजल बसें शामिल होंगी
242 बंद रूटों को फिर से शुरू किया जाएगा, परिवहन सुधरेगा
दुर्गम क्षेत्रों के लिए डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग सुविधा
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल में परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार 1000 नई इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें खरीदेगी। दुर्गम और संकरे मार्गों पर चलाने के लिए 100 मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में यह जानकारी दी। वह विधायक रणधीर शर्मा, संजय अवस्थी और डॉ. हंसराज के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े से 366
242 रूट फिर से शुरू होंगे
प्रदेश के 242 बंद रूटों में से अधिकांश फिर शुरू होंगे। प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में डीजल बसों के बिना परिवहन व्यवस्था चलाना संभव नहीं है। चंबा जैसे दुर्गम जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन व्यावहारिक नहीं है इसलिए वहां डीजल बसें दी जाएंगी।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मुताबिक, डीजल बस का संचालन खर्च 86 रुपये प्रति किलोमीटर और इलेक्ट्रिक बस का 67 रुपये प्रति किलोमीटर है। इलेक्ट्रिक बसें उन्हीं रूटों पर चलेंगी, जहां चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश में फिलहाल 52 चार्जिंग स्टेशन हैं।
सरकार ने 27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
पहाड़ी सड़कों की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का फ्लोर ऊंचा रखने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की आपूर्ति में देरी करने वाली कंपनी पर सरकार ने 27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
दिल्ली के रूट पर बीएस-6 श्रेणी की बसें अनिवार्य हैं। एचआरटीसी के पास फिलहाल ऐसी बसों की कमी है इसलिए दिल्ली के कई बंद रूट तत्काल बहाल नहीं हो सकते। नई बसों की खेप आने पर समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़ें- 80 रुपये का एक फल, हिमाचल में एवोकाडो का दाम बेहतर पर उत्पादन की राह कठिन; विभाग ने प्लान बी किया तैयार
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में तीन जगह जमाव बिंदु से नीचे लुढ़का तापमान, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।