Himachal Weather: हिमाचल में तीन जगह जमाव बिंदु से नीचे लुढ़का तापमान, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किल
हिमाचल प्रदेश में दिन के तापमान में वृद्धि के बावजूद, रातें ठंडी हो रही हैं और तीन स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हिमाचल में तीन स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा।
दिन के तापमान में वृद्धि, लेकिन रातें लगातार ठंडी हो रही हैं।
नवंबर में 74% कम वर्षा, किसानों की चिंता बढ़ी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में तेज धूप के खिलने से दिन के तापमान में 4.8 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में तीन स्थानों पर जमावबिंदु से नीच तापमान रहा। ताबो में -4.6, कुकुमसेरी में -2.4 और केलंग में -0.4 दर्ज किया गया। प्रदेश में सात स्थानों पर रात का तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया, इसमें कल्पा में 1.9, मनाली में 3.4,बलौरा में 6 और भुंतर में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 नवंबर तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
घना कोहरा छाया
रविवार को मंडी जिला के सुंदरनगर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण दृश्यता 70 मीटर की रही और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ा।
नवंबर में अब तक 3.1 मिलीमीटर बारिश
प्रदेश में नवंबर माह 22 दिनों के दौरान 3.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।
दिन का तापमान यहां ज्यादा बढ़ा
प्रदेश में धूप खिलने के साथ दिन के तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के भुंतर में 4.8, बजौरा में 3.8, धर्मशाला और बिलासपुर में 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि मनाली में 2 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 28 डिग्री दर्ज किया गया है।
कहां कितना तापमान
- स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 7.5 17.1
- सुन्दरनगर 6.2 23.7
- भुंतर 4.4 24.4
- कल्पा 1.9 16.5
- धर्मशाला 10.8 23.0
- कांगड़ा 8.5 24.7
- ऊना 8.5 28.0
- नाहन 10.8 24.8
- केलंग 0.4 10.8
- सोलन 6.5 21.2
यह भी पढ़ें: रोहतांग में कड़ाके की ठंड में जम गई झील, सन्डे को 5000 से अधिक टूरिस्ट पहुंचे बर्फीली वादियों में