Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dharamshala News: 89 हजार लोगों को किया जाएगा शिक्षित, आगामी सत्र से शुरू होगी प्रारंभिक शिक्षा

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 04:02 PM (IST)

    प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान चल रहा है। इसके विपरीत प्रदेश में 15 से 35 साल आयु के 89 हजार लोग ऐसे हैं जो किन्हीं कारणों से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को शिक्षा विभाग प्रारंभिक शिक्षा देगा।

    Hero Image
    89 हजार लोगों को किया जाएगा शिक्षित

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला: प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान चल रहा है ताकि कोई भी बच्चा कम से कम प्रारंभिक शिक्षा से अछूता न रह जाए। इसके विपरीत प्रदेश में 15 से 35 साल आयु के 89 हजार लोग ऐसे हैं, जो किन्हीं कारणों से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को शिक्षा विभाग आगामी सत्र से प्रारंभिक शिक्षा देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूक की तर्ज पर करवाई जाएगी आनलाइन पढ़ाई

    इस संबंध में सभी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को निर्देशित कर दिया है। शिक्षा विभाग पिछले कुछ समय से ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है। सबसे अधिक जिला कांगड़ा में ऐसे लोगों को शिक्षित करने के लिए विभाग ने योजना बनाई है। इन लोगों को मैसिव ओपन आनलाइन कोर्स (मूक) की तर्ज पर ही आनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी।

    तीसरी कक्षा से संस्कृत शुरू करने पर संशय 

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दावा कर रहा है कि आगामी शैक्षणिक सत्र से तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय शुरू किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सुधा नाम की पुस्तक मुद्रित भी कर ली है। बोर्ड की ओर से यह कहा गया है कि प्रदेश के 60 हजार से अधिक विद्यार्थी संस्कृत की पढ़ाई करेंगे। इसके विपरीत अभी तीसरी से संस्कृत विषय शुरू होने पर संशय है। 

    यह भी पढ़ें - Shimla Road Accident: होली के दिन चार घरों के बुझ गए चिराग, कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे नाले में जा गिरी

    आगामी सत्र से दी जाएगी आनलाइन शिक्षा 

    इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अनभिज्ञता जताई है। निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग घनश्याम सिंह ने कहा किन्हीं कारणों से अशिक्षित रहे प्रदेश के 15 से 35 आयु वर्ग के 89 हजार लोगों को आगामी सत्र से आनलाइन शिक्षा दी जाएगी। तीसरी से संस्कृत विषय शुरू करने के लिए अभी तक विभाग को कोई सूचना नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें - Himachal News: कस्टमर केयर बनकर किया फोन, झांसा देकर खाते से उड़ाए दो लाख 20 हजार