विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मशाला में क्षतिग्रस्त सड़क से सीधे खाई में जा गिरी पंजाब नंबर की कार, युवक की मौत व युवती की हालत गंभीर

By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 25 Jun 2026 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:26 PM (IST)

धर्मशाला के नरघोटा में एक क्षतिग्रस्त सड़क से पंजाब नंबर की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार ...और पढ़ें

HighLights

  1. धर्मशाला के नरघोटा में क्षतिग्रस्त सड़क से कार खाई में गिरी।

  2. हादसे में पंजाब नंबर की कार सवार युवक की मौके पर मौत।

  3. युवती गंभीर रूप से घायल, उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक कार क्षतिग्रस्त सड़क से सीधे खाई में जा गिरी। नरघोटा में हुए इस हादसे में पंजाब नंबर की कार में सवार 30 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी शीला चौक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शेयर मार्केट का काम करता था व इस संबंध क्लासेज भी लगाता था। 

पंजाब के युवती गंभीर रूप से घायल

कार में सवार फतेहाबाद पंजाब निवासी 28 वर्षीय उपासना सिंह पुत्री अच्छर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवती की बाजू, सिर व टांग में गंभीर चोट आई हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर ने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम की है। जब कार नरघोटा के पास एक खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई और गाड़ी में सवार युवती गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

विभाग के खिलाफ एफआईआर की मांग

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण यह हादसा हुआ है। लोग लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कैश वैन ड्राइवर ने रोक दिया एंबुलेंस का रास्ता, मरीज की जान पड़ी खतरे में तो हिमाचल पुलिस ने थमाया 10000 का चालान

यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी से मारपीट, जर्जर मकान की मरम्मत करने से रोका; लालटेन लेकर धरने पर बैठीं बुजुर्ग