विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैश वैन ड्राइवर ने रोक दिया एंबुलेंस का रास्ता, मरीज की जान पड़ी खतरे में तो हिमाचल पुलिस ने थमाया 10000 का चालान

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 25 Jun 2026 01:49 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2026 02:27 PM (IST)

मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में एक कैश वैन चालक को एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर हिमाचल पुलिस ने 10,000 रुपये ...और पढ़ें

जोगेंद्रनगर में कैश वैन ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई करती पुलिस। जागरण

जोगेंद्रनगर में कैश वैन ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. कैश वैन चालक ने मरीज ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता रोका।

  2. हिमाचल पुलिस ने 10,000 रुपये का भारी-भरकम चालान किया।

  3. जोगेंद्रनगर में हुई घटना, पुलिस ने यातायात नियमों पर जोर दिया।

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश मंडी जिले में एक एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर कैश वैन चालक को महंगा पड़ गया। हिमाचल पुलिस ने उसका 10,000 रुपये का चालान किया है। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के ठीक नीचे एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पंजाब नंबर की कैश वैन ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया और चालक को पीछे हटने को कहा, लेकिन वह वहां से नहीं हटा। 

काफी देर तक यहां एंबुलेंस फंसी रही, लेकिन कैश वैन ड्राइवर को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। एंबुलेंस में मरीज था, इसके बावजूद दूसरे वाहन के ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए मार्ग रोके रखा।

पुलिस के बोलने पर भी नहीं हटा

ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर लालचंद ने यह नजारा देखा तो कैश वैन चालक को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन वाहन चालक पुलिस से भी बहस करने लगा। वाहन चालक की इस हरकत को देखते हुए जोगेंद्रनगर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काटकर थमा दिया।

पुलिस का सख्त संदेश

सब-इंस्पेक्टर लालचंद ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक का कर्तव्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर कानून में जुर्माने का प्रावधान है। एंबुलेंस को रास्ता देना कानूनी और मानवीय जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल से 2 बच्चों की मां शादीशुदा पंचायत चौकीदार के साथ पहुंच गई पुणे, परिवार को वीडियो मैसेज भेजा ...हम नहीं आएंगे 


यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 12 गाड़ियां व तीन मकान समेत 4.41 करोड़ की संपत्ति जब्त