Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dharamshala By-Election Result 2024: धर्मशाला विधानसभा सीट पर लहराया भाजपा का परचम, 5526 वोटों से जीते सुधीर शर्मा

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:51 PM (IST)

    Dharamshala Election Result 2024 धर्मशाला विधानसभा सीट पर भाजपा आगे निकल गई है। भाजपा उम्‍मीदवार सुधीर शर्मा 5526 वोटों से जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस उम्‍मीदवार देवेन्द्र सिंह इस रेस में पीछे रह गए हैं। निर्दलीय राकेश चौधरी को 1778 और सतीश कुमार निर्दलीय को 134 वोट मिले। इस सीट पर चार प्रत्‍याशी मैदान में हैं। चारों में सुधीर शर्मा की जीत पक्‍की होती दिख रही है।

    Hero Image
    Dharamshala By-Election Result 2024: सुधीर शर्मा को 2716 वोटों की लीड

    डिजिटल डेस्‍क, धर्मशाला। Dharamshala By-Election Result 2024: धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में इस बार चार प्रत्‍याशी मैदान में उतरे। भारतीय जनता पार्टी से सुधीर शर्मा, कांग्रेस से देवेन्द्र सिंह, सतीश कुमार और राकेश कुमार निर्दलीय मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौथे राउंड में सुधीर शर्मा आगे

    धर्मशाला सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार सुधीर शर्मा 5526 वोटों से जीत गए हैं। सुधीर शर्मा 28066 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस से देवेन्‍द्र सिंह को 22540 वोट, निर्दलीय राकेश चौधरी को 10770 और सतीश कुमार निर्दलीय को 422 वोट मिले।

    छह विधानसभा सीटों पर क्‍यों हो रहे दोबारा चुनाव

    हिमाचल प्रदेश में 68 लोकसभा सीटें हैं। 2022 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 40 और भाजपा को 25 सीटें मिली थी। वहीं तीन सीटें निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने जीती थी। फरवरी 2024 में हुए घटनाक्रम के बाद से छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दोबारा से कराए गए।

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

    दरअसल फरवरी में कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत की वजह से राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार मिली थी, क्‍योंकि कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट करके हर्ष महाजन को जीता दिया था।

    इसके बाद कांग्रेस के छह विधायकों को हिमाचल प्रदेश के स्‍पीकर ने अयोग्‍य करार कर दिया था। चूंकि यहां छह विधानसभा सीटें खाली हो गई थी तो इस वजह से इन छह लोकसभा सीटों पर चुनाव होने जरूरी थे। इस बार इन छह विधानसभा सीटों पर 25 उम्‍मीदवार खड़े हैं।