Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Crime: 60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, तीन महीने पहले किया था फ्रॉड

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 02:45 PM (IST)

    धर्मशाला साइबर पुलिस ने 60 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विष्णु रावल और अभिषेक पंचाल नामक इन आरोपिय ...और पढ़ें

    Hero Image

    फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। साइबर थाना धर्मशाला में दर्ज करीब 60 लाख रुपये ठगी मामले में दो आरोपितों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपित 28 वर्षीय विष्णु रावल निवासी दरगाह मार्ग कुरेशी मोहल्ला खैरावाद व 36 वर्षीय अभिषेक पंचाल निवासी ई-16 सर्वोदया विहार कालोनी मोराक अदित्या नगर जिला कोटा (राजस्थान) के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन का रिमांड मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से पूछताछ करेगी। साइबर थाना धर्मशाला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि 17 अगस्त 2024 को हुई ठगी के मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के कई मामलों में शातिरों के तार राजस्थान से जुड़े हैं।