Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनुष्य का स्वस्थ जीवन वनस्पति पर निर्भर : सतीश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 03 Sep 2012 09:55 PM (IST)

    मुख्य संवाददाता, धर्मशाला : वनस्पति के बिना जीवन ही संभव नहीं है। प्राणी जगत का जीवन स्वस्थ सासों पर निर्भर है और इसके लिए आक्सीजन जरूरी है। आक्सीजन का मूल स्त्रोत वनस्पति है। इसलिए वनस्पति जगत से खिलवाड़ करने का सीधा अर्थ मानव जीवन से ही नहीं बल्कि समस्त उस प्राणी से है जिनका जीवन सांसों पर निर्भर है। मानव कल्याण की सच्ची सेवा ही वनस्पति जगत को बढ़ावा देना है। यह बात सोमवार को धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य सतीश शर्मा ने दैनिक जागरण व कॉलेज के एमबीए विभाग के संयुक्त पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पौधे मानव के प्राण हैं। हैरानी इस बात की है कि पौधों के संरक्षण के प्रति लोग जागरूक ही नहीं हैं। भौतिक जीवन की जरूरतें पूरा करने के लिए मानव जीवन को दांव पर लगाने से गुरेज नहीं किया जा रहा है। अगर यह प्रक्रिया इसी प्रकार चलती रही तो वह दिन दूर नहीं जब मनुष्य को गंभीर परिस्थितियों का सामना करना होगा। एक पौधे को अपने पूर्ण रूप में आने के लिए वर्षो लग जाते हैं। इसलिए अगर अभी से ही पौधरोपण के प्रति समाज जागरूक नहीं हुआ तो आने वाली पीढि़यों का भविष्य क्या होगा, इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

    एमबीए विभाग के समन्वयक एनएन शर्मा ने बताया कि इस आयोजन से छात्र-छात्राओं को केवल पौधरोपण के लिए जागरूक करना ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया जा रहा है। समय की मांग भी यही है कि पौधरोपण तक ही सीमित न रहकर उन्हें संरक्षित भी किया जा सके। केवल पौधरोपण की औपचारिकता तक सीमित रहना केवल मानवता से धोखा है। इसलिए यहां जितने भी पौधे रोपे जाएंगे, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उसी की रहेगी। इस मौके पर दैनिक जागरण परिवार के सदस्यों ने भी पौधरोपण में भाग लिया और अपने विचार भी सांझा किए। दैनिक जागरण ने पौधरोपण पर अभियान शुरू किया है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर