Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Una Accident: ऊना में सड़क हादसा, कार ने बस को मारी टक्कर; ड्राइवर घायल

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 03:22 PM (IST)

    ऊना में एक कार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को टक्कर मार दी जिससे कार चालक त्रिलोचन सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक जुगल किशोर की शिकायत पर त्रिलोचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

    Hero Image
    ऊना बस अड्ड़े के बाहर बस को कार ने पीछे से मारी टक्कर। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, ऊना। जिला मुख्यालय पर रविवार देर सांय कार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल कार चालक की पहचान त्रिलोचन सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी लमलैहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने निगम के चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से हमीरपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस एचपी67 एफ-3245 जैसे ही ऊना के नए बस अड्ड़े के बाहर निकली तो पीछे से आ रही कार एचपी20 एफ-5697 ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक को चोटे आईं।

    स्थानीय लोगो ने कार चालक को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर बस चालक के ब्यान दर्ज किए।

    पुलिस ने बस चालक जुगल किशोर पुत्र अमरनाथ निवासी पट्टा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की शिकायत पर आरोपित कार चालक त्रिलोचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला के एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।