विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चनेड़, जांघी, मुगला, मंगला में नुकसान की भरपाई करे विभाग

By JagranEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 08:36 PM (IST)

विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत चनेड़ जांघी मुगला व मंगला में लोगों व किसानों

चनेड़, जांघी, मुगला, मंगला में नुकसान की भरपाई करे विभाग
चनेड़, जांघी, मुगला, मंगला में नुकसान की भरपाई करे विभाग

संवाद सहयोगी, चंबा : विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत चनेड़, जांघी, मुगला व मंगला में लोगों व किसानों को हुए नुकसान की भरपाई लोक निर्माण विभाग करे। जिले में विभिन्न स्थानों पर चल रहे नए सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे को ठेकेदार मर्जी से नाले व खुले स्थान पर फेंक रहे हैं। बादल फटने व भारी बारिश होने से पानी में बह रहा मलबा घरों व खेतों को नुकसान पहुंच रहा है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि चनेड़, मुगला, जांघी व मंगला में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान नाले में फेंके मलबे से हुआ है। ठेकेदार मर्जी से जहां दिल किया वहां मलबा फेंक रहे हैं लेकिन विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका खामिजया लोगों, किसानों व बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। विभिन्न इलाकों मे हुए भूस्खलन से कई मकान ढह गए हैं और खेतों में भी मलबा भर गया है। जब भी नए संपर्क मार्गों के निर्माण की कवायद शुरू होती है तो डीपीआर में कटाई से निकलने वाले मलबे को चिन्हित डंपिग साइट में फेंकने की व्यवस्था होती है लेकिन विभाग ने मलबे को यहां नहीं फेंका है। भू विज्ञान व पर्यावरण विशेषज्ञों की टीम को समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करना चाहिए ताकि कोई भी कोताही न बरत सके। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सदर विधायक की ओर से पिछले दिनों किए गए चनेड़ के दौरे को नौटंकी करार दिया। आरोप लगाया कि विधायक ने लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार के कारनामे को छिपाने का प्रयास किया है। बेहतर होता कि वह जिला प्रशासन व वन विभाग को जांच करने के निर्देश जारी करते। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जिले के रिहायशी क्षेत्रों में आई बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए हाई पावर कमेटी गठित की जाए।