चौथे सैमेस्टर की लड़कियों ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
चुवाड़ी प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई।
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लड़कियों की क्रास कंट्री रेस में सुनीता ने पहला, नेहा ने दूसरा व रचना ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की क्रास कंट्री रेस में योगराज पहले, रवि दूसरे व बिट्टू तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉट पुट प्रतियोगिता में मीना, रितु धीमान व प्रियंका तथा लड़कों के वर्ग में प्रवीन, सन्नी व अंकुश क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियां डिस्कस थ्रो में प्रियंका ने पहला, रितु धीमान ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग की जेवेलियन थ्रो में रचना प्रथम व पीर पंजाल हाऊस द्वितिय व पूनम तृतिय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग की जैवेलियन थ्रो प्रतियोगिता में सन्नी ने पहला, योगेश ने दूसरा व अंकुश ने तीसरा स्थान झटका। लड़कों की लंबी कूद में अक्षय प्रथम, योगराज द्वितीय व धौलाधार हाऊस तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की लंबी कूद में आंचल, शिल्पा व नम्रता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की ऊंची कूद में बिट्टू पहले व अक्षय दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की ऊंची कूद में हिम्मी देवी प्रथम व निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे सेमेस्टर की टीम विजेता रही। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य पूनम लता व स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।