Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैक ग्रेडिग में डिग्री कालेज चंबा को बी प्लस-प्लस ग्रेड

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM (IST)

    राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ग्रेडिंग में डिग्री कालेज चंबा को बी प्लस प्लस ग्रेड मिला है।

    Hero Image
    नैक ग्रेडिग में डिग्री कालेज चंबा को बी प्लस-प्लस ग्रेड

    मान सिंह वर्मा, चंबा

    राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ग्रेडिंग में डिग्री कालेज चंबा को बी प्लस-प्लस ग्रेड मिला है। आकांक्षी जिला चंबा के किसी शिक्षण संस्थान को यह ग्रेड मिलना बड़ी उपलब्धि है जिसके लिए नामी कालेज भी एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं। शिक्षा संकाय, बुनियादी ढांचा, अध्यापन और शिक्षण व्यवस्था सहित अन्य तरह की मूल्यांकन प्रक्रिया में खरा उतरने पर कालेज को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह ग्रेड पांच वर्ष के लिए मान्य होगा। इससे कालेज को अलग बजट मिलेगा। कालेज को बी प्लस-प्लस ग्रेड मिलने पर प्राचार्य डा. शिव दयाल ने प्रबंधन सहित विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग व प्रयास से यह संभव हो पाया है। यह है ग्रेडिग प्रक्रिया

    किसी संस्थान, कालेज या विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया, फेकल्टी, रिसर्च, बुनियादी ढांचा, संसाधन, संगठन, प्रशासन, वित्तीय स्थिति, नतीजे, करिकुलम, अध्यापन, शिक्षण व्यवस्था आदि का मूल्यांकन किया जाता है। इसके आधार पर यहा ग्रेडिग तय की जाती है। ग्रेडिग तय होने के बाद ही केंद्र सरकार से इसके अनुरूप फंड मिलता है। नैक ग्रेडिग के लिए शिक्षण संस्थान आवेदन करते हैं। आवेदन के बाद नैक की टीम संस्थान का दौरा कर उपरोक्त व्यवस्थाओं की जांच करती है। इसके बाद सीजीपीए व ग्रेड जारी किए जाते हैं। अस्थायी ग्रेड की भी व्यवस्था

    नैक टीम की ओर से कालेजों को दिए जाने वाला ग्रेड पांच साल के लिए मान्य होता है। पांच साल बाद फिर रेटिग दी जाती है। अब नैक ने अस्थायी ग्रेड देने की भी व्यवस्था की है। इसके तहत दो साल के लिए ग्रेड दिया जाएगा। अगर कोई कालेज प्रबंधन ग्रेड से संतुष्ट नहीं है तो छह माह में कमियों को दूर करके निरीक्षण करवा सकता है लेकिन इसके लिए 10 हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके तहत यह ग्रेड दो साल के लिए ही मान्य होगा।

    यूजीसी ने अब ग्रेडिग पैटर्न बदल दिया है। पहले चार श्रेणियों में कालेजों को रखा जाता था लेकिन अब आठ श्रेणियों में रखा जाने लगा है। अगर सीजीपीए 3.76 से चार के बीच है तो कालेज को सबसे बेहतर ए प्लस ग्रेड मिलता है। इसी तरह सीजीपीए के आधार पर ए-प्लस, ए, बी प्लस प्लस, बी प्लस, बी, सी और डी ग्रेड दिए जाते हैं। नैक ग्रेडिग में डिग्री कालेज चंबा को बी प्लस-प्लस ग्रेड मिला है। आकांक्षी जिला के किसी संस्थान को बी प्लस-प्लस ग्रेड मिलना बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए प्रबंधन स्टाफ सहित विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।

    -डा. शिव दयाल, प्राचार्य, डिग्री कालेज चंबा

    comedy show banner
    comedy show banner