विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लाइंग स्कवायड कमेटियां कसेंगी खननकारियों पर शिकंजा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 11 Aug 2019 04:20 PM (IST)

जिला चंबा में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ खनन विभाग द्वारा पिछले काफी समय से शिकंजा कसा जा रहा ...और पढ़ें

फ्लाइंग स्कवायड कमेटियां कसेंगी खननकारियों पर शिकंजा
फ्लाइंग स्कवायड कमेटियां कसेंगी खननकारियों पर शिकंजा

जिला चंबा में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार खनन विभाग शिकंजा कस रजा है। ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध खनन को अंजाम न दे सके। जो लोग अवैध खनन कर रहे हैं, वे इस प्रकार की गतिविधियों को तुरंत बंद कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। विभाग जिला में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। दैनिक जागरण के मिथुन ठाकुर ने जिला खनन अधिकारी चंबा जेके पुरी से खनन पर बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश..

--------

अवैध खनन पर क्यों नहीं की जा रही कार्रवाई?

अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। खनन की सूचना मिलने पर विभागीय टीम तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करती है। यदि लोगों को यह पता चलता है कि कहीं पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है तो इसकी शिकायत करें।

------------------

अवैध खनन के कितने मामले पकड़े गए हैं?

-वर्ष 2018-19 में अवैध खनन के 510 मामले पकड़े गए हैं। इनमें से 226 केसों में 10.42 लाख जुर्माना वसूला गया है। शेष मामले न्यायालय में हैं।

--------------------

अवैध खनन करने वालों से कैसे निपटने की तैयारी है?

-इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक उपमंडल में उपमंडल स्तरीय फ्लाइंग स्कवायड कमेटियों शिकंजा कसेंगी। उपायुक्त चंबा ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में इन पर लगाम लगाना पहले से थोड़ा आसान हो जाएगा। उपमंडल स्तर पर फ्लाइंग स्कवायड होने के चलते जैसे ही अवैध खनन के बारे में पता चलेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।

------------------

नदियों व नालों में जाने के लिए अवैध रास्ते बनाए गए हैं जोकि सरेआम नियमों की अवहेलना है, कैसे निपटेंगे?

जिला में नदी व नालों में अवैध खनन करने के उद्देश्य से जो भी रास्ते बनाए गए हैं उन्हें बंद करवाया जा रहा है और अधिकतर को बंद कर दिया गया है। एनएचपीसी के तहत आने वाले जिन स्थानों पर खनन को अंजाम दिया जा रहा है। उस संबंध में एनएचपीसी को भी लिखा गया है। सुंडला में क्रैश बैरियर के माध्यम से रास्ता बंद किया गया है।

----------------

अवैध खनन को रोकने के लिए क्या योजना तैयार की है?

-अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नई योजना पर विभाग कार्य किया कर रहा है। विभाग द्वारा जिला भर में करीब 13 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें खनन के लिए नीलाम करने पर कार्य किया जा रहा है। इस के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गत वर्ष भटियात तथा डलहौजी में एक-एक स्थान नीलाम करवाए गए हैं, ताकि स्थानीय लोग अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें तथा अवैध खनन पर भी लगाम लग सके।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।