Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: चंबा के तुनुहट्टी-ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM (IST)

    तुनुहट्टी-ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर ककीरे के घड़ी नामक स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। इस भूस्खलन से बीएसएनएल और जिओ के टावरों को खतरा है। मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण दिक्कतें आ रही हैं। शनिवार को हुई वर्षा के कारण पहाड़ी दरक रही है जिससे मलबा सड़क पर आ रहा है।

    Hero Image
    तुनुहट्टी-ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर भारी भूस्खलन (भूस्खलन फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, बकलोह। तुनुहट्टी-ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर ककीरे के घड़ी नामक स्थान पर भारी भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है।

    वहीं, ऊपरी तरफ मौजूद बीएसएनएल व जिओ के टावरों को भी खतरा पैदा हो गया है। मार्ग शनिवार शाम करीब चार बजे बंद हुआ था, जिसे शाम को 4.30 बजे तक बहाल कर दिया गया था। लेकिन, इसके बाद फिर से भारी भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से बाधित हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार शाम को भारी मात्रा में भूस्खलन जारी था। इस बीच मार्ग के दोनों ओर से छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। ककीरे के घड़ी नामक स्थान पर शनिवार को सांय वर्षा शुरू हो गई थी, जिसके चलते यह पहाड़ी दरक रही है। करीब पांच सौ फीट ऊपर पहाड़ी से यह भरकम मालबा सीधे सड़क पर आ पहुंचा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय के लिए विभाग की मशीनों ने इस मार्ग को बहाल करने का कार्य तो जल्द शुरू कर दिया था। लेकिन, भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी थी।

    उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि मार्ग को 7.30 बजे तक बहाल कर दिया गया था। लेकिन, इस पर लगातार भारी भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में इसे बहाल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner