विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल की जनता ने तय किया राज नहीं रिवाज बदलेंगे, नड्डा बोले, उत्‍साह में झलक रही जीत

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 03 Nov 2022 05:01 PM (IST)

Himachal Election 2022 JP Nadda Chamba Rally आपके उत्साह से दिख रहा है कि भाजपा की जीत पक्की है। हिमाचल ...और पढ़ें

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सलूणी में जनसभा को संबोधित करते हुए।
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सलूणी में जनसभा को संबोधित करते हुए।

सलूणी, संवाद सहयोगी। Himachal Election 2022, JP Nadda Chamba Rally, आपके उत्साह से दिख रहा है कि भाजपा की जीत पक्की है। हिमाचल के लोगों ने तय किया है कि राज नहीं रिवाज बदलेंगे। हमारा सौभाग्य है कि नरेन्‍द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। चंबा में लोगों का प्यार देख मोदी बहुत खुश थे। चंबा का चोला-डोरा पहन कर केदारनाथ गए। इससे सिद्ध होता है कि उन्हें चंबा की जनता से कितना प्यार है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीरवार को सलूणी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

आशा कुमारी अब आराम कीजिए

जेपी नड्डा ने आशा कुमारी पर तंज कसते हुए कहा घर बैठकर आराम कीजिए, डीएस ठाकुर को काम करने दीजिए। डीएस ठाकुर जनता के लिए आशा कुमारी परिवार के लिए हैं। यह डलहौजी की जनता के हक की लड़ाई है।

उत्‍तर प्रदेश में 38 साल बाद सरकार रिपीट

उत्तर प्रदेश में 38 साल तक कोई भी पार्टी सरकार रिपीट नहीं कर पाई थी। इस बार भजापा ने सरकार बनाई। गोवा में भाजपा ने हैट्रिक बनाई। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा वो आई बाद में चली पहले ही गई। कांग्रेस मेवा खाने के लिए काम करती है। प्रतिभा विक्रमादित्य, सोनिया रहुल और आशा कुमारी बेल पर हैं। ऐसे में वे क्या विकास करवाएंगे।

भाजपा काल में ही हुआ हिमाचल का विकास

अमेरिका और यूरोप कोविड से सुरक्षित नहीं हुए। लेकिन पीएम मोदी ने वैक्सीन का सुरक्षा कवच पहनाकर देश को कोरोना मुक्त किया है। भारत ने प्रोडक्शन के कपेसिटी बढ़ाई है। मोबाइल बनाने में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी। हिमाचल का विकास भी तभी हुआ, जब भाजपा आई। कांग्रेस लेने वाली बनी और भाजपा देने वाली बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल का स्पेशल पैकेज बहाल किया। जयराम 10 रुपये लगाते हैं तो मोदी 90 रुपये लगाते हैं।

वाजपेयी ने कहा था यह पत्‍थर पर मेरे सीने पर

पीएम मोदी ने तीन साल में अटल टनल का उद्घाटन कर प्रदेश व देशवासियों को तोहफा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने कहा था यह टनल का पत्थर उनके सीने के ऊपर पत्थर है। मोदी प्रधानमंत्री बनते ही अटल के सपने को पूरा किया। 83427 करोड़ हिमाचल के विकास को दिए। दो हजार करोड़ से ऊना में ड्रग पार्क बनेगा। उन्होंने चंबा व हमीरपुर को मेडिकल कालेज दिए। हिमाचल में इलाज के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। करोड़ों की योजनाएं डलहौजी में चल रही हैं। आइडिया बताने पर क्या हम रह गए। 

यह भी पढ़ें:

Himachal Pradesh Election 2022: राजनाथ सिंह की रैली में लगे POK चाहिए के नारे, रक्षा मंत्री बोले, धैर्य रखिए

Arvind Kejriwal Road Show: सोलन में केजरीवाल की तरफ फेंके पर्चे, कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, देखिए वीडियो