Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: काम की खबर! चुनाव के चलते बढ़ जाएगी यात्रियों की मुश्किल, तीन दिनों तक रूट पर कम चलेंगी निगम की बसें

    Updated: Wed, 29 May 2024 09:36 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल में चुनाव को देखते हुए यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी रहने वाली है। दरअसल चुनाव को देखते हुए 80 से अधिक निगम की बसों की चुनावी डयूटी के कारण आधे से अधिक रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ पाएंगी। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आगामी एक जून को प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

    Hero Image
    चुनाव के चलते बढ़ जाएगी यात्रियों की मुश्किल, तीन दिनों तक रूट पर कम चलेगी निगम की बसें

    संवाद सहयोगी, चंबा। Himachal Pradesh News: चंबा में तीन दिनों तक 30 मई से एक जून तक कई रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ेंगी। चंबा में 80 से अधिक निगम की बसें चुनावी डयूटी पर रहेंगी। यह बसें 30 मई को सभी चुनाव कर्मियों को उनके निर्धारित स्थल तक छोड़ेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां से एक जून को यह बसें मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन सहित चुनाव कर्मियों को जिला मुख्यालय छोड़ेंगी। लिहाजा 80 से अधिक निगम की बसों की चुनावी डयूटी के चलते आधे से अधिक रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ पाएंगी। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    सबसे ज्यादा दिक्कत उन क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ सकती है, जहां पर मात्र एचआरटीसी की बस ही लोगों को गंतव्य सहित एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का सहारा है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 'हिमाचल के मुख्यमंत्री को एक कमरे में बिठा...' कंगना रनौत के प्रचार में ये क्या बोल गए नितिन गडकरी

    उधर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी चंबा शुगल सिंह का कहना है कि चंबा में तीन दिनों तक 80 से अधिक बसें चुनावी डयूटी पर रहेंगी। जिस कारण कुछ रूटों पर बसें नहीं चल पाएंगी।

    निगम प्रबंधन ने लोगों की सुविधा को देखते हुए कुछ रूट को क्लब कर के भेजने की व्यवस्था की है। ताकि लोगों को भी सुविधा मिल सके।

    चलने फिरने की कंडीशन में नहीं आठ से दस गाड़ियां

    चंबा में निगम के पास आठ से 10 गाड़ियां ऐसी हैं, जो चलने की स्थिति में न होने के चलते कई दिन से वर्कशाप में खड़ी जंग खा रही हैं। इनमें करीब छह गाड़ियां जेएनएनयूआरएम की है जबकि तीन चार दूसरी गाड़ियां हैं। कलपुर्जे न होने के कारण इन गाड़ियां की मरम्मत नहीं हो पा रही है।

    जो गाड़ियों दौड़ रही हैं, उनमें से कुछ गाड़ियों को तो जरा भी आराम नहीं मिल रहा है। एक रूट पर भेजने के बाद अभी गाड़ी ठंडी नहीं होती है कि उसे दूसरे रूट पर भेज दिया जा जाता है। यही कारण है कि बसें बीच राह में ही हांफ रही हैं।

    174 में से करीब 165 रूट पर दौड़ रही बसें

    परिवहन निगम चंबा के 174 रूट हैं, जिनमें से लगभग 165 रूटों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं। बसें पूरी न होने व बीच में आ रही तकनीकी खराबी के चलते करीब दस रूटों पर बसें नहीं चल पा रही हैं। कुछ रूट कोरोना के समय से बंद हुए थे, वह अभी तक नहीं चल पाए हैं।

    क्लस्टर की कंडीशन के चलते जेएनयूआरएम की बसें भी इससे बाहर नहीं चल पा रही हैं। जबकि लोग निगम प्रबंधन से बंद किए सभी रूट पर बस सेवा उपलब्ध करवाने के अलावा कई अन्य रूट पर भी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

    चंबा परिवहन निगम के पास छह एसी सहित 154 के करीब बसें हैं। जो अंतरराज्यीय, राज्य के अलावा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बस सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal School Closed: भीषण गर्मी के चलते हिमाचल में बच्चों की छुट्टियों का एलान, इतनी तारीख तक बंद रहेंगे सभी स्कूल