Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: अदाणी समूह के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 03:10 PM (IST)

    केंद्र सरकार द्वारा अदाणी समूह को क्रोनी कैप्टिलिजम द्वारा बढ़ावा देने के विरोध में कांग्रेस द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने धरना दिया। सदर विधायक नीरज नैय्यर की अगुवाई में एलआई सी कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

    Hero Image
    केंद्र सरकार द्वारा अदाणी समूह को क्रोनी कैपिटलिज्म द्वारा बढ़ावा देने के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन

    चंबा, संवाद सहयोगी। केंद्र सरकार द्वारा अदाणी समूह को क्रोनी कैपिटलिज्म द्वारा बढ़ावा देने के विरोध में कांग्रेस द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सोमवार को चंबा में भी कांग्रेस द्वारा सदर विधायक नीरज नैय्यर की अगुवाई में एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिडनवर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के शेयर निवेश मे कथित तौर पर बरती गई अनियमितता के कारण शेयरों में भारी गिरावट आई है। वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पिछले कई माह से इस अनियमितता का अंदेशा जताते रहे हैं। इस मामले के उजागर होने के कारण कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध प्रकट कर रही है।

    यह भी पढ़ें Himachal Pradesh News: एम्स बिलासपुर के पहले अध्यक्ष नियुक्त हुए पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया

    अपने चहेतों को वित्तीय लाभ पहुंचा रही सरकार

    सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि हिडंनवर्ग समूह की रिपोर्ट आने के बाद सारे निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं। इसलिए सरकार को इस संबंध में संसद में जेपीसी बनाकर पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा अपने चहेतों को वित्तीय लाभ देकर अरबपति बनाया जा रहा है। लेकिन गरीब लोगों को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हिडंनवर्ग रिपोर्ट की सत्यता लोगों के समक्ष आनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें Himachal Avalanche: हिमाचल में हिमस्खलन की चपेट में आए सीमा सड़क संगठन के दो कर्मियों की मौत, एक की तलाश जारी

    इन लोगों ने लिया प्रदर्शन में भाग

    धरना प्रदर्शन में चुराह विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी डॉक्टर दिनेश शर्मा, जिला महासचिव नरेश राणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश पुरी, ब्लॉक महासचिव भानु प्रताप, दीपक कुमार, अभिषेक कटोच, शाकिर अली शाह, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू, सुनील शर्मा, विजय कुमार, अंजू कुमारी, भवनेश्वरी गुलाटी निशा कुमारी, महेंद्र कुमार, बाबू राम, किरपा राम, अशोक मंडल सहित अन्य मौजूद रहे।