विधायक नंद लाल के निधन के कारण CM सुक्खू के चंबा दौरे में बदलाव, चुवाड़ी में कार्यक्रम के बाद लौटेंगे शिमला
मुख्यमंत्री सुक्खू का चंबा दौरा विधायक नंद लाल के निधन के कारण संशोधित किया गया है। चुवाड़ी में कार्यक्रम के बाद सीएम शिमला लौटेंगे।

चंबा के चुवाड़ी में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।
HighLights
CM सुक्खू का चंबा दौरा विधायक नंद लाल के निधन से प्रभावित।
ककीरा का 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम स्थगित किया गया।
चुवाड़ी में जनसभा व विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, चंबा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तय कार्यक्रम के तहत चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन के कारण सीएम सुक्खू ने ककीरा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। सीएम का पहले तीन से छह नवंबर तक जिला चंबा का प्रवास तय था।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने चुराह और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने थे। लेकिन विधायक के निधन के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव किए गए हैं। सीएम सुक्खू शाम को विधायक की शवयात्रा में शामिल होंगे।
चुवाड़ी में रोड शो
मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी चौगान में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले रोड शो भी हुआ। शाम को ककीरा के चलामा मेला मैदान में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम था, जिसे स्थगित किया गया है।