विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाइल्ड लाइन ने चूड़ी में बाल संरक्षण पर जागरूक किए लोग

By JagranEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2022 04:21 PM (IST)

संवाद सहयोगी चंबा एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन चंबा ने शुक्रवार को केंद्रीय प्राथमिक पाठशा

चाइल्ड लाइन ने चूड़ी में बाल संरक्षण पर जागरूक किए लोग
चाइल्ड लाइन ने चूड़ी में बाल संरक्षण पर जागरूक किए लोग

संवाद सहयोगी, चंबा : एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन चंबा ने शुक्रवार को केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चूड़ी में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन टीम काउंसलर नीता देवी व सदस्य रीता कुमारी ने युवक व युवतियों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, अति निर्धन, बाल-विवाह की बुराई, बाल-मजदूरी के दुष्परिणाम, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों के बारे में निश्शुल्क फोन सेवा 1098 पर जानकारी दी जा सकती है। उन्हें बताया गया कि यदि किसी नाबालिग को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे नजरंदाज न किया जाए। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। नीता देवी व रीता कुमारी ने कहा कि नशा एक ऐसा धीमा जहर है। यह इंसान को धीरे-धीरे बर्बादी की कगार की ओर ले जाता है। इसलिए नशे से हमेशा दूरी बनाए रखें तथा दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। उनको पोषण अभियान के बारे में भी बातया। उन्हें पारंपरिक खान-पान के महत्व व फास्ट फूड से दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पोषणयुक्त भोजन करने से हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार, बुधिया राम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली देवी सहित 38 छात्र मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।