Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba Election 2022: चंबा जिला की पांच विधानसभा सीटों पर 23 प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत, 74.02% वोटिंग

    Chamba Election 2022 Voting हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान शनिवार शाम पांच बजे संपन्न हो गया। जिलेभर में पांच बजे तक 74.02% प्रतिशत मतदान हुआ। 3 बजे तक 46 प्रतिशत 1 बजे तक 28.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

    By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Sat, 12 Nov 2022 09:35 PM (IST)
    Hero Image
    चंबा जिला की पांच विधानसभा सीटों पर 23 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई।

    चंबा, जागरण संवाददाता। Chamba Election 2022 Voting, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान शनिवार शाम पांच बजे पूरा हो गया। जिलेभर में पांच बजे तक 74.02% प्रतिशत मतदान हुआ। 3 बजे तक 46 प्रतिशत, 1 बजे तक 28.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। जिला चंबा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए कुल 628 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें से 597 मतदान केंद्र ग्रामीण व 31 शहरी क्षेत्रों में थे। 87 मतदान केंद्र संवेदनशील व 19 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में थे। जिले में 46 ऐसे मतदान केंद्र थे, जहां मोबाइल फोन नेटवर्क की सुविधा नहीं थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच बजे तक 63.09 प्रतिशत मतदान

    जिला चंबा में पांच बजे तक 63.09 प्रतिशत मतदान हुआ। भरमौर में 64.27, भटियात में 65.70, चंबा में 61.70, चुराह में 60.83 और डलहौजी में 63 फीसद मतदान रिकार्ड हुआ है।

    3 बजे विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • भरमौर : 55.35
    • भटियात : 55.97
    • चंबा : 45.10
    • चुराह : 34.68
    • डलहौजी : 38.44

    1 बजे विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • भरमौर : 32.22
    • भटियात : 34.00
    • चंबा : 23.40
    • चुराह : 22.94
    • डलहौजी : 29.49

    जिला चंबा में 11 बजे तक 11.92 % वोटिंग हुई 

    • भरमौर : 10.3%
    • डलहौजी : 6.79%
    • भटियात : 11.96%
    • चुराह : 14.07%
    • चम्बा : 16.5%

    चुराह से भाजपा प्रत्याशी डा. हंसराज सत्यास में वोट डालते हुए।

    नौ बजे तक विधानसभा वार मतदान प्रतिशतता

    • भरमौर : 5.62%
    • डलहौजी : 6.36%
    • भटियात : 2.59%
    • चुराह : 5.28%
    • चम्बा : 5.36%

    3,98,080 मतदाता थे सूची में दर्ज, 23 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया

    चंबा जिले में 3,98,080 मतदाता इस बार सूची में दर्ज थे। चुनाव मैदान में 23 प्रत्याशी हैं। चंबा से भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर, कांग्रेस से नीरज नैयर, निर्दलीय इंदिरा कपूर, भारतीय वीरदल पार्टी से उत्तम चंद, आप से शशिकांत, सपा से परस राम। चुराह से भाजपा से हंसराज, कांग्रेस से यशवंत खन्ना, आप से नंद कुमार शामिल रहे।

    चंबा सदर के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर अपनी पत्नी और बेटी के साथ वोट डालने जाते हुए।

    भटियात से भाजपा से विक्रम जरयाल, कांग्रेस से कुलदीप पठानिया, निर्दलीय निर्मल पांडे, आप से नरेश कुमार, हिंदू समाज पार्टी से अमृता चौधरी। भरमौर से कांग्रेस से ठाकुर सिंह भरमौरी, भाजपा से डा. जनकराज, हिमाचल जनक्रांति पार्टी से पूजा, आप से प्रकाश भारद्वाज, हिमाचल जनता पार्टी से रसीला राम। डलहौजी से भाजपा से डीएस ठाकुर, कांग्रेस से आशा कुमारी, आप से मनीष सरीन कुमार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अशोक बकारिया व निर्दलीय रिंकू कुमार।

    बनीखेत में बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विजय चिन्ह बनातीं कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022 Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिख रही लंबी कतारें