Himachal News: चंबा में कुदरत का कहर जारी, विधायक ने लिया नुकसान का जायजा
चंबा जिले में सदी की भयंकर आपदा से भारी नुकसान हुआ है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कई घर जमींदोज हो गए हैं और किसानों की जमीन को नुकसान पहुंचा है। विधायक डीएस ठाकुर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं और राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को नुकसान का आकलन कर राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

संवाद सहयोगी, चंबा। सदी की भयंकर आपदा से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने सुंडला, सलूणी, डियूर, भादंल किहार, तेलक भलेई क्षेत्रों में भी जगह-जगह घरों, व किसानों की जमीन को काफी नुकसान पहुंचा है।
कई लोगों के घर जमींदोज हुए हैं, दर्जनों घरों को क्षति पहुंचे हैं, इससे अधिक घरों को खतरा बना हुआ है। जब से आपदा आई है, तब से लेकर विधायक डीएस ठाकुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मिल कर उनके दर्द को जानने के साथ नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित कर रहे हैं। सोमवार को विधायक डीएस ठाकुर ने उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाले गांव खरल, सियूला, लीग्गा क्षेत्र का दौरान कर बारिश से लोगों के घरों आदि को हुए नुकसान जा जायजा लिया। लोगों की दिक्कतों को जानने के साथ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री जैसे राशन आदि भी प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने प्रशासन को भी नुकसान की रिपोर्ट बनाने के साथ प्रभावितों को जल्द राहत राशि प्रदान करने की बात कही। साथ ही विभागों को बिजली, पानी व यातायात जैसी जरूरी सुविधाएं भी जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।
ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सलूणी मदन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य विनोद शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।