विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

88 प्रतिभागियों ने 63.3 किलोमीटर ट्रैक पर दमखम दिखाया

By JagranEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 07:20 AM (IST)

जिला चंबा में चलो चंबा अभियान के तहत मोटर कार एवं बाइक रेसिग रैली का आयोजन किया जा रहा है।

88 प्रतिभागियों ने 63.3 किलोमीटर ट्रैक पर दमखम दिखाया
88 प्रतिभागियों ने 63.3 किलोमीटर ट्रैक पर दमखम दिखाया

जागरण संवाददाता, चंबा : जिला चंबा में 'चलो चंबा' अभियान के तहत मोटर कार एवं बाइक रेसिग रैली का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को चार स्टेज के मुकाबलों में 63.3 किलोमीटर की रैली में देश के विभिन्न राज्यों से आए मोटर व बाइक राइडरों ने ट्रैक पर दमखम दिखाया। लोगों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। रविवार को अंतिम दिन भी स्टेज तीन के मुकाबले होंगे। रैली आफ चंबा के समापन मौके पर केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज करवाकर विजेताओं को चंबयाली थाल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

शनिवार सुबह ओबडी- चाहला, उटीप- पनेला और सुंगल- हरिपुर मार्ग पर मोटर व बाइक राइडरों ने विभिन्न स्टेज में हिस्सा लिया। इन मार्गो पर सामान्य ट्रैफिक बंद कर पुलिस का पहरा बिठाया गया था। शाम तक रैली आफ चंबा की तीन स्टेज पूर्ण कर ली गई। रैली में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 88 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 50 बाइकर और 37 मोटर वाहन राइडर शामिल हैं।

रैली के आयोजन स्थल पर शनिवार को दूसरे दिन भी लोगों की खासी चहल पहल रही। लोगों ने आयोजन स्थल पर सजे प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। जिला के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए 'चलो चंबा अभियान' का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन किया था।

-------

यह रहा रैली का रूट

प्रथम चरण में शनिवार को पुलिस ग्राउंड से मोहल्ला ओबड़ी तक सामान्य गति से वाहनों का काफिला रवाना हुआ। सुपर स्टेज-एक के तहत मोहल्ला ओबड़ी से कोहलड़ी गांव तक 13.5 किलोमीटर लंबी रैली हुई। सुपर स्टेज-दो के तहत कोहलड़ी से चाहला 12 किलोमीटर की रैली हुई जबकि चाहला से उटीप 22 किलोमीटर सामान्य गति से वाहनों का काफिला चला। सुपर स्टेज -तीन के तहत उटीप से पनेला तक 13.5 किलोमीटर की रैली हुई। पनेला से सुंगल गांव तक रैली के वाहन सामान्य गति से चले। जबकि सुपर स्टेज-चार के तहत सुंगल गांव से सिढकुंड तक 14.5 किलोमीटर रैली आयोजित की गई। इसके बाद सिढकुंड से वाया हरिपुर- सरोल- पुलिस ग्राउंड (बारगाह) तक वाहनों की गति सामान्य रही।

-

द्वितीय चरण की रैली के तहत 11 अप्रैल को पुलिस मैदान बारगाह से सिढकुंड तक रैली के वाहन सामान्य गति से चलेंगे। सुपर स्टेज-पांच के तहत सिढकुंड से माणी तक 12.5 किलोमीटर रैली होगी। माणी से गांव खवाली तक वाहनों की गति सामान्य रहेगी। इसी तरह सुपर स्टेज-छह के तहत खवाली से मसरुंड तक 12 किलोमीटर रैली होगी। जबकि मसरुंड से वाया पुखरी- कोटी- गुणुनाला तक रैली के वाहन सामान्य गति से चलेंगे। कैला से पनेला तक वाहनों की गति सामान्य रहेगी। सुपर स्टेज-आठ के तहत पनेला से उटीप तक 13.5 किलोमीटर रैली होगी। उटीप से वापस पुलिस ग्राउंड (बारगाह) तक रैली वाहन सामान्य गति से चलेंगे।

-------

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रैली के आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए पुलिस मैदान में चंबयाली धाम का आयोजन करने के साथ- साथ चंबा के स्थानीय व्यजंनों के स्टाल भी लगाए गए है। इस आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर बल दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। बहरहाल, कार, बाइक व साइकिल रैली के आयोजन से जिला चंबा में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।