Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रृंगार रस पर आधारित चित्र किए तैयार

    By Edited By:
    Updated: Wed, 21 Jan 2015 08:15 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, चंबा : भूरी सिंह संग्रहालय में बुधवार को चित्रकला पर छह दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। य ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, चंबा : भूरी सिंह संग्रहालय में बुधवार को चित्रकला पर छह दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। युवा चित्रकारों को प्रशिक्षण देने के लिए हिमाचल कला संस्कृति भाषा अधिकारी की ओर से 17 से 22 जनवरी तक भूरी सिंह संग्रहालय में पहाड़ी चित्रकला के प्रख्यात कलाकार पद्मश्री विजय शर्मा व हिमाचल गौरव ओम सुजानपुरी की देखरेख में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान कांगड़ा आ‌र्ट्स प्रमोशन सोसायटी धर्मशाला के कलाकार मोनू कुमार, सुशील कुमार, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा से धनी राम, चंबा शिल्प परिषद के कलाकार हंसराज धीमान, गुरमीत सिंह, अंशु मोहन, परीक्षित शर्मा, सारंग शर्मा, निलेश कुमार व भुवनेश्वर आदि ने श्रंगार रस पर आधाररित चित्र तैयार किए। भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण कुमार शर्मा ने चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि पहाड़ी चित्रकला का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इसमें चंबा व कांगड़ा के कलाकारों का विशेष योगदान रहा है। विश्व के कई संग्रहालयों व व्यक्तिगत संग्रहों में पहाड़ी चित्रकला के कई चित्र सुरक्षित हैं। चित्रकला के संरक्षण व प्रोत्साहन में कलाकार ओम सुजानपुरी तथा पद्मश्री विजय शर्मा का विशेष योगदान रहा है। युवा कलाकार इनसे प्रशिक्षण ले रहे हैं। अकादमी द्वारा युवा कलाकारों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र खोलने की भी योजना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें