विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसडीएम को देख खड्ड में ट्रैक्टर छोड़ भागे लोग

By JagranEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2020 04:38 PM (IST)

एसडीएम शशीपाल शर्मा ने किया उपमण्डल का किया दौरा बिलासपुर 19 मार्च- एसडीएम घुमारवीं शशी पाल शर्मा उपमण्ड़ल के दौरे ...और पढ़ें

एसडीएम को देख खड्ड में ट्रैक्टर छोड़ भागे लोग
एसडीएम को देख खड्ड में ट्रैक्टर छोड़ भागे लोग

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : उपमंडल के दाबला पंचायत की करयालग खड्ड में खनन में संलिप्त टै्रक्टर को एसडीएम घुमारवीं शशीपाल शर्मा ने जब्त किया है। करयालग खड्ड में एक ट्रैक्टर पर चार लोग बजरी भर रहे थे, जब एसडीएम शशिपाल शर्मा ने खड्ड में जाकर पकड़ने की कोशिश की तो वे लोग ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। एसडीएम ने अपना वाहन खड्ड से आने वाले रास्ते पर ही खड़ा कर बंद कर दिया। ट्रैक्टर चालक ने खड्ड में ट्रैक्टर खाली कर दिया और भाग गया। ट्रैक्टर पर नंबर ही नहीं था। ऑनलाइन व्हीकल ट्रैकिंग के माध्यम से ट्रैक्टर का नंबर ट्रेस किया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का मालिक मौके पर पहुंच गया।

एसडीएम ने मौके पर पुलिस व खनन निरीक्षक को बुलाया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसके अलावा मनरेगा के कार्य में लगी महिलाओं के पास मस्टररोल नहीं था। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को मनरेगा के तहत कार्य स्थल पर ही मस्टररोल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में एक ट्रैक्टर का चालक भी वाहन के दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसका चालान किया।