मार्शल आर्ट के 31 खिलाड़ियों ने झटके पदक
जिला बिलासपुर कराटे संघ के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : जिला बिलासपुर कराटे संघ के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में इचिबान मार्शल आर्ट कराटे अकादमी घुमारवीं के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने 31 मैडल प्राप्त किए। इसमें पांच वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में शिवांश सिंह ठाकुर ने स्वर्ण, छह वर्ष आयु वर्ग में सार्थक शर्मा, यशिका शर्मा ने स्वर्ण पदक, सात वर्ष आयु वर्ग में हर्षिता भारद्वाज ने कांस्य, आठ वर्ष आयु वर्ग में आर्याश रतन ने रजत तथा ओलिविया पजियाला ने स्वर्ण, नौ वर्ष आयु वर्ग में आराध्य रतवान ने रजत, निश्चित रतवान ने कांस्य, आर्यन राणा ने स्वर्ण, प्रथमेश रतन ने कांस्य, निखिल कुमार ने रजत पदक हासिल किया। दस वर्ष आयु वर्ग में आर्यश्री ने रजत, 10 वर्ष आयु वर्ग में कर्ण चंदेल स्वर्ण, 11 वर्ष आयु वर्ग में तनीषा वशिष्ठ ने कांस्य, 12 वर्ष आयु वर्ग में सृजन शर्मा ने कांस्य, शिवम चंदेल ने कांस्य, कार्तिक कुमार ने कांस्य, उज्जवल ने स्वर्ण, 13 वर्ष आयु वर्ग में नकुल शर्मा ने कांस्य, आंचल शर्मा ने रजत, परिपूर्ण ने स्वर्ण पदक, कार्तिक कटोच ने कांस्य, सिवान सिंह ने कांस्य, जाह्नवी ने स्वर्ण, 14 वर्ष आयु वर्ग में काजल व स्वास्तिका ने स्वर्ण, नैतिक ने कांस्य, अनिकेत ने स्वर्ण, 17 वर्ष आयु वर्ग में गौरव शर्मा ने स्वर्ण, अंडर 21 में रितिक कौशल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
अकादमी के सीनियर कोच विजय सिंह ठाकुर तथा कोच शगुन पटियाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जिला बिलासपुर कराटे एसोसिएशन के महासचिव सेंसाई मनोज पटियाल ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।