क्या खाएं कोलाइटिस में
कोलाइटिस किस कारण होता है, यह कहा नहीं जा सकता, पर इसके लक्षण होते है- ब्लड और म्यूकस के साथ लगातार लूज मोशन होना। पेट में दर्द और ऐंठन। इसे नजरअंदाज न करे और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे। और ऐसे में सफाई से बना घर का खाना खाएं।

कोलाइटिस किस कारण होता है, यह कहा नहीं जा सकता, पर इसके लक्षण होते है- ब्लड और म्यूकस के साथ लगातार लूज मोशन होना। पेट में दर्द और ऐंठन। इसे नजरअंदाज न करे और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे। और ऐसे में सफाई से बना घर का खाना खाएं। बढ़ते तापमान के कारण चीजें जल्दी ही खराब हो जाती हैं, इसलिए बाहर का खुला खाना, पानी या किसी प्रकार का पेय भी नुकसानदेह हो सकता है।
क्या खाएं
1. दूध से बनी चीजें, जैसे दही, पनीर और माइल्ड टोंड चीज का प्रयोग करे।
2. शुगर, जैम, जेली, ग्लूकोज का भी प्रयोग कर सकते है।
3. धुली हुई दालें खाएं। खूब अच्छी तरह पकी और गली दालों का ही प्रयोग करे।
4. अच्छी तरह पका हुआ चावल, रिफाइंड व्हीट प्रोडक्ट खा सकते हैं। मुलायम सब्जियां, जैसे आलू, तुरई, लौकी, टिंडा का छिलका उतार कर खा सकते है। इनके बीज भी जरूर निकाल दें।
5. पानी खूब अच्छी तरह उबालकर और छानकर प्रयोग करे।
6. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए नमक, चीनी का घोल पिएं।
क्या न खाएं
1. जूस और फल न खाएं, ये एसिडिटी का कारण भी बन सकते है, साथ ही इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
2. खुली खाने की चीजें या पदार्थ इस्तेमाल न करे।
3. सैलेड और हाई फाइबर वेजटेबल न खाएं।
4. तली हुई चीजें, मिर्च, मसाले, सूखे मेवे का प्रयोग न करे।
5. मैदा, सूजी का प्रयोग न कर
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।