सिजेरियन के बाद भी हो सकती है नार्मल डिलीवरी
आज के दौर में ज्यादातर महिलाओं को सिजेरियन तकनीक से बच्चे का जन्म होता है। अगर पहला बच्चा सिजेरियन हुआ तो यह मान कर चलते हैं कि दूसरा बच्चा भी सिजेरिय ...और पढ़ें

गुड़गांव। आज के दौर में ज्यादातर महिलाओं को सिजेरियन तकनीक से बच्चे का जन्म होता है। अगर पहला बच्चा सिजेरियन हुआ तो यह मान कर चलते हैं कि दूसरा बच्चा भी सिजेरियन होगा। सीजेरियन के बाद जच्चा को कई किस्म की देखभाल की जरूरत होती है। सामान्य डिलीवरी हर लिहाज से बेहतर मानी जाती है। डा. विटी रैना के अनुसार अगर एक बार सीजेरियन डिलीवरी हुई तो दूसरी बार सीजेरियन डिलीवरी ही करानी होगी ऐसा नहीं है। सिजेरियन के बाद भी नार्मल डिलीवरी हो सकती है। यह मरीज की स्थिति और निर्णय पर निर्भर करता है। मगर नार्मल डिलीवरी के लिए हमेशा डॉक्टरी जांच के संपर्क में रहना होगा। विशेषज्ञ डा. मुक्ता कपिला बताती हैं कि हर ऑपरेशन अपने साथ कु छ जटिलताएं और मुश्किलें लाता है। बच्चे के जन्म के लिए सबसे बेहतर सामान्य जन्म ही है। हमलोगों ने ऐसे बहुत सारे सीजेरियन डिलीवरी के केस देखे हैं जिसमें दूसरी बार डिलीवरी सीजेरियन की जगह नार्मल हुई। नार्मल डिलीवरी में उसके डिलीवरी के जच्चा को काफी आराम रहता है। अपनी रूटीन जिंदगी में वह छह हफ्ते आराम और व्यायाम के बाद लौट सकती है। जबकि सीजेरियन डिलीवरी में ऐसा नहीं होता। सीजेरियन के बाद अगर दूसरी बार नार्मल डिलीवरी हुई तो बाद में वह महिला जितनी बार चाहे गर्भ धारण कर शिशु का जन्म दे सकती है।
सीजेरियन के बाद नार्मल डिलीवरी के केस में ये बातें देखनी होती है
- पहले सिजेरियन के बाद कोई इंफेक्शन नहीं रहा हो
- पहली डिलीवरी के बाद कोई और मेडिकल हिस्ट्री नहीं रही हो
- पहली प्रेगनेंसी के साथ कोई जटिलता नहीं जुड़ी हो
- बच्चे का वजन जन्म के समय आदर्श 3.5 किलो से ज्यादा नहीं हो
- बच्चे की पोजिशन को देखने के लिए पेट की जांच
- प्रेगनेंसी के दौरान लगातार जांच
की जाय
पूनम
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।