Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 तरीकों को अपनाएंगे तो रहेंगे हमेशा फिट

    By Edited By:
    Updated: Sat, 10 Aug 2013 12:40 PM (IST)

    मोटापा एक ऐसी समस्या है, जो अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। आप चाहें तो पांच बातों पर अमलकर कुछ ही दिनों में अपना साइज सही कर सकती हैं- प्रोसेस्ड फूड्स से बिल्कुल दूर रहें। चाहे इनकी पैकिंग कितनी भी आकर्षक और लुभावनी क्यों न हो। पैकिंग के बहकावे में न आएं। प्रोसेस्ड फूड्स में न केवल फैट होता है, बल्कि इनमें न

    Hero Image

    मोटापा एक ऐसी समस्या है, जो अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। आप चाहें तो पांच बातों पर अमलकर कुछ ही दिनों में अपना साइज सही कर सकती हैं-

    -प्रोसेस्ड फूड्स से बिल्कुल दूर रहें। चाहे इनकी पैकिंग कितनी भी आकर्षक और लुभावनी क्यों न हो। पैकिंग के बहकावे में न आएं। प्रोसेस्ड फूड्स में न केवल फैट होता है, बल्कि इनमें नमक भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मोटापा बढ़ाने वाले बहुत से तत्व इनमें मौजूद रहते हैं। साथ ही कैफीनयुक्त पदार्थो का सेवन कम से कम करें। कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय नींबू पानी, छाछ, लस्सी, शिकंजी आदि पिएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -खानपान में प्रोटीनयुक्त आहार जैसे दाल, हरी सब्जियां और डेयरी उत्पादों को प्रमुखता से स्थान दें। अपने आहार में आलू और चावल के स्थान पर सलाद और फलों को प्राथमिकता दें।

    -हर हाल में रात का खाना सोने से करीब ढाई-तीन घंटे पहले कर लें। खाना खाने के बाद कुछ देर अवश्य टहलें। इससे भोजन आसानी से पच जाता है और शरीर को भोजन पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस संदर्भ में ढिलाई न बरतें।

    -मौसम कोई भी हो, प्रतिदिन सात-आठ गिलास पानी अवश्य पिएं। वैसे तो प्यास शारीरिक श्रम और मौसम के अनुसार लगती है, लेकिन शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी रहना बहुत जरूरी है। एक बात और याद रखें कि खाना खाते समय कम पानी पिएं।

    -नियमित व्यायाम करें। जहां तक संभव हो, शारीरिक श्रम करें। जहां तक संभव हो लिफ्ट के स्थान पर सीढि़यों का प्रयोग करें। सुबह-शाम अवश्य टहलें।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर