Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बिना मर्जी के ही...', यमुनानगर में विवाहिता ने पति पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 09:50 AM (IST)

    यमुनानगर में एक विवाहिता ने अपने पति पर बिना सहमति शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी से पहले और बाद में भी उसके साथ ऐसा हुआ। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    विवाहिता ने लगाए मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। हरियाणा के यमुनानगर जिले में विवाहिता ने अपने पति पर शादी से पहले और शादी के बाद उसकी मर्जी के बगैर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे घर से निकाल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसका रिश्ता फरवरी 2024 में समीर निवासी गांव छंलौदी लाड़वा के साथ हुआ था।

    मार्च 2024 में मेरे जन्मदिन के अवसर पर समीर मेरे से मिलने मेरे घर पर आया। उस समय मेरे माता-पिता घर पर नहीं थे। यहां उसने मुझे अकेला पाकर मेरी मर्जी के बगैर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह उसे घुमाने के लिए बाहर ले गया।

    जब मेरे माता-पिता को यह बात पता चली तो उन्होंने समीर को फोन किया। तब वह अगले दिन उसे घर छोड़कर चला गया। जुलाई 2024 में परिवार के लोगों ने मुझे चुन्नी चढा़कर रिश्तेदारों की मौजूदगी में समीर के साथ भेज दिया।

    तब वह समीर के साथ रहने लग गई। यहां भी समीर ने मेरी मर्जी के बगैर मेरे साथ संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई, लेकिन समीर के माता-पिता ने उसके साथ मार-पिटाई कर घर से निकाल दिया।