Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunagar News: यमुनानगर में भारी बारिश सड़कें जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 11:44 AM (IST)

    यमुनानगर में भारी वर्षा से तापमान में गिरावट आई है लेकिन शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जगाधरी में सबसे अधिक वर्षा हुई जिससे कई फीट तक पानी जमा हो गया और घरों में घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी वर्षा की संभावना है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण शहरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    Hero Image
    मटका चौक पर जमा पानी में खराब हुई बाइक

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जोरदार वर्षा से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं शहर में भी सड़कें जलमग्न हो गई। सोमवार को औसत 44.14 एमएम वर्षा हुई। सबसे अधिक जगाधरी में 60 एमएम वर्षा हुई। निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। कई-कई फीट पानी जमा हो गया। घरों व प्रतिष्ठानों में पानी घुस गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह करीब छह बजे वर्षा शुरू हो गई थी जोकि दिनभर जारी रही। कभी हल्की तो कभी जोरदार वर्षा हुई। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को भी वर्षा हो सकती है। 

    जगाधरी शहर में पानी निकासी न होने की वजह शहर की मुख्य सडकों पर जलजमाव की स्थिति देखी जा सकती है। सबसे ज्यादा दिक्कतें मटका चौक से बर्तन बाजार, सिविल लाइन रोड, श्री नगर कालोनी, गांधीधाम, स्कूल रोड, झंडा चौक, श्मशान घाट रोड, पत्थरों वाला बाजार, शर्मा टेंट हाउस, बुडिया चौक, अशोक विहार, गांधीधाम, दुर्गा गार्डन, मनोहर कालोनी, देवी भवन बाजार, पुराना छछरौली रोड, पुराना बिलासपुर रोड, सेक्टर 17, रूप नगर कालोनी, श्यायसुंदरपुरी कालोनी सहित अन्य सडकों पर देखी गई।

    शहरवासियों का कहना है कि चौक पडी नालियां व गाद से भरे नालों की वजह से पानी निकासी अवरूद्ध होने की वजह से बरसात ने एक बार फिर नगर निगम प्रशासन की कलाई खोल दी।

    comedy show banner