Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunanagar News: मॉडल टाउन फायरिंग मामले में एक आरोपी ढेर, एक के पैर में लगी गोली; CIA प्रभारी घायल

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 02:53 PM (IST)

    यमुनानगर पुलिस ने मुठभेड़ में मॉडल टाउन फायरिंग मामले के एक आरोपी रजत को मार गिराया। कुरुक्षेत्र के लाडवा में भी एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया जिसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में सीआईए प्रभारी राकेश कुमार भी घायल हुए। करनाल के शेरगढ़ निवासी रजत पर 50 हजार का इनाम था।

    Hero Image
    मुठभेड़ में घायल बदमाश और घायल CIA प्रभारी

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर/ कुरुक्षेत्र। कुछ दिन पहले मॉडल टाउन में बरनाला शोरूम के बाहर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों में से एक को यमुनानगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं उसके एक साथी को कुरुक्षेत्र के लाडवा से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश की दोनों टांगों में गोली लगी है। उसे लाडवा के सीएचसी में भर्ती किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पचास हजार के इनामी रजत को पांच गोलियां लगी हैं। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस यमुनागर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में सीआइए प्रभारी राकेश कुमार भी गोली लगने घायल हो गए। बदमाश की पहचान करनाल के शेरगढ़ निवासी रजत और गांव जैनपुर निवासी अमन के रूप में हुई है।

    शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि माडल टाउन में बरनाला शोरूम पर फायरिंग करने वाला एक बदमाश रजत निर्माणाधीन अंबाला-शामली हाईवे से होकर निकलेगा। इस सूचना पर टीमों ने घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक आती दिखी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

    दोनों ओर से 15 से 20 राउंड गोलियां चली। बदामाश की टांग और पेट में पांच गोलियां लगी हैं। वहीं बदमाश की तरफ से की फायरिंग में सीआइए-2 प्रभारी राकेश कुमार के दाएं हाथ में एक गोली लगने से घायल हो गया। एसपी कमलदीप गोयल भी सिविल अस्पताल में पहुंच गए। इसके साथ ही कहीं थानों से पुलिस फोर्स अस्पताल में पहुंच गई।