Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर फर्जी पंजीकरण से बेचा धान, तीन राइस मिल मालिक सहित चार पर केस

    यमुनानगर में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2022 में दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर धान लाकर बेचा गया। सरस्वती राइस मिल के मालिक बंसल राइस मिल के पार्टनर और संजू नामक व्यक्ति की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ।

    By Avneesh kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 21 Aug 2025 06:28 PM (IST)
    Hero Image
    फर्जी पंजीकरण से धान बेचने मामले में चार पर केस। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण के जरिए वर्ष-2022 में अन्य राज्य से सस्ते दाम में धान लेकर प्रतापनगर अनाज मंडी में बेचा गया। यह मामला सीएम फ्लाइंग अंबाला की टीम की जांच में सामने आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच में पर्दाफाश हुआ कि सरस्वती राइस मिल के मालिक देवधर निवासी विश्वास गर्ग व मुकेश कुमार, कुरुक्षेत्र के बाबैन स्थित बंसल राइस मिल के पार्टनर करनाल के सेक्टर-7 निवासी अंकुश बंसल व थाना बाबैन क्षेत्र के गांव ईशरहेड़ी निवासी संजू की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ।

    लगभग चार वर्ष बाद इस मामले में बुधवार को एसआई प्रवींद्र कुमार की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पर कई लोगों ने फर्जी पंजीकरण कराए हैं, जिनके पास न तो स्वयं की जमीन है और न उनके द्वारा कोई जमीन पट्टे पर लेकर खेती की गई। इसके बाद भी उनके नाम पर क्विंटलों धान पोर्टल पर दर्शाई गई।

    शिकायत में आरोप लगे कि यह धान अन्य राज्यों की घटिया क्वालिटी की कम दाम में लेकर मंडियों बेचा गया। इसके बाद उसे मिलिंग के लिए राइस मिलरों को भेजा गया। ऐसा कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई। इस शिकायत पर सीएम फ्लाइंग टीम ने एक नवंबर 2022 को जांच की। इसमें सामने आया कि कुरुक्षेत्र के थाना बबैन क्षेत्र के गांव ईशरहेड़ी निवासी संजू ने धान खरीद सीजन-2022 में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण कराया।

    यह पंजीकरण संजू ने करनाल के गांव बीड बडालवा व भूड़पुर, निगद् के असल भूमि मालिकों व किसानों की सहमति के बिना किया। उनकी भूमि से संबंधित राजस्व विभाग के डाटा को पंजीकरण में फर्जी तरीके से दर्शाया। साथ ही अन्य राज्यों से धान सस्ते दाम पर खरीद कर उसे प्रतापनगर मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा गया।

    ऐसा कर अनुचित लाभ प्राप्त किया गया। संजू के साथ सरस्वती राइस मिल मालिक देवधर निवासी विश्वास गर्ग एवं मुकेश कुमार भी इस धोखाधड़ी में संलिप्त मिले। संजू द्वारा कुरुक्षेत्र के थाना बबैन की बंसल राइस मिल के पार्टनर करनाल के सेक्टर-7 निवासी अंकुश बंसल के बैंक खाते में अक्तूबर-नवंबर 2022 में राशि ट्रांसफर होना पाई गई।