Haryana News: फसल नुकसान के लिए खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल, 15 सितंबर तक करवाएं रजिस्ट्रेशन
यमुनानगर में भारी वर्षा और जलभराव से किसानों की खरीफ फसलों को हुए नुकसान के लिए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि किसान 15 सितंबर तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। तहसील छछरौली बिलासपुर जगाधरी रादौर साढ़ौरा और सरस्वतीनगर के किसान अपनी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। भारी वर्षा या जलभराव के कारण किसानों की खरीफ फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में वर्षा और जलभराव की वजह से जिन गांवों में किसानों की फसल खराब हुई है, उन गांवों के किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग की थी, किसानों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा किसानों की फसलों में अधिक वर्षा या जलभराव से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खोल दिया गया हैं।
तहसील छछरौली, व्यासपुर, जगाधरी, रादौर, उप तहसील साढ़ौरा व सरस्वतीनगर के विभिन्न गांवों के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराबे की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तक अपना करवा सकते हैं।
उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि जिन भी किसानों की फसलों का नुकसान हुआ हैं वे जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि फसल में हुए नुकसान की समीक्षा कर उसके फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।