Haryana Crime: महिला से किया दुष्कर्म, फिर बनाई अश्लील वीडियो; घटना से यमुनानगर में सनसनी
यमुनानगर में एक महिला ने गुरप्रीत सिंह पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि डेढ़ साल की जान-पहचान के बाद गुरप्रीत ने होटल में उ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित मिलने के लिए बुलाता और दुष्कर्म करता। परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत पर रविवार को आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया।
शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ डेढ़ वर्ष से जान पहचान थी। आरोपित रोजाना बातचीत करता था। एक दिन आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया। वह छोटी लाइन स्थित एक होटल में लेकर गया। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।
बाद में आरोपित वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और गलत काम करता रहा। मना करने पर आरोपित मारपीट करता व जान से मारने की धमकी देता। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपित गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।