Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunanagar: सीएम खट्टर ने होली मिलन समारोह में किया चुनावी शंखनाद, बोले- मई व अक्टूबर में भी मनानी है होली

    By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 08 Mar 2023 07:29 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर में होली मिलन समारोह में पहुंचे हैं। सीएम खट्टर ने अवाम को संबोधित करते हुए होली की बधाइयां दी। उत्सव पर उन्होंने चुनावी आगाज भी कर दिया है। सीएम बोले की मई और अक्टूबर में भी होली मनानी है।

    Hero Image
    सीएम खट्टर ने होली मिलन समारोह में किया चुनाव का शंखनाद, बोले- मई व अक्टूबर में भी मानना है होली

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर में होली मिलन समारोह में पहुंचे हैं। सीएम खट्टर ने अवाम को संबोधित करते हुए होली की बधाइयां दी। होली मिलन के उत्सव पर उन्होंने चुनावी आगाज भी कर दिया है। सीएम खट्टर ने कहा कि चोर से पहले चोर की मां को मारने का काम हो रहा है। विपक्ष तड़प रहा है। अब विपक्ष लोगों को बहकाने की कोशिश कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक होली मई और अक्टूबर में भी मनानी है

    मुख्यमंत्री खट्टर ने मंच से कहा कि विपक्ष लोगों को बहकाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए आंदोलन भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मई और अक्टूबर में भी ऐसी होली बनानी है।।

    सीएम खट्टर बोले- कांग्रेसियों की जान सत्ता में अटकी है

    सीएम खट्टर ने मंच से विजय संकल्प की बात की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रावण की जान नाभि में बसी थी, इस प्रकार कांग्रेसियों की जान सत्ता में अटकी थी। कांग्रेसियों ने आज तक स्वार्थ की राजनीति की थी। सीएम ने कहा सत्ता सेवा के लिए होती है भोगने के लिए नहीं कांग्रेस लंबे समय सत्ता में रही इन्होंने केवल केवल स्वार्थ की राजनीति की है