Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunagar News: युवक व महिला को विदेश भेजने के नाम पर लगाया 5.60 लाख रुपये का चूना, केस दर्ज

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 05:22 PM (IST)

    यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 5 लाख 20 हजार रुपये की ठगी हुई। एक महिला को सिंगापुर भेजने का झांसा दिया गया जबकि एक युवक को रूस का वीजा दिलाने के नाम पर ठगा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    युवक व महिला को विदेश भेजने के नाम पर 5.60 लाख रुपये ठगे

    जागरण संवाददाता,यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर महिला व युवक से पांच लाख 20 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला को सिंगापुर वर्क परमिट पर भिजवाने का झांसा दिया। जबकि युवक को रूस का वीजा लगवाने के नाम पर ठगा गया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतसेवक नगर निवासी महिला को विदेश जाना था। इस बीच उसका संपर्क उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव लंढौरा निवासी समीर व मुनीष से हुआ। दोनों आरोपितों ने उसे कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। काफी युवाओं को विदेश भिजवा चुके हैं। उनकी बातों में आकर तैयार हो गई। आरोपितों ने सिंगापुर वर्क परमिट पर भिजवाने का झांसा दिया था।

    इसके लिए आरोपितों को दो लाख रुपये व दस्तावेज दिए। बाकी रुपये बाद में देने तय हुए। बाद में आरोपितों ने न तो विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। गांधीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

    वहीं गनौली निवासी राशिद ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक के माध्यम से जींद जिले के गांव किलानजफगढ़ निवासी आशीष से संपर्क हुआ। आरोपित ने रूस का वीजा लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने तीन लाख 20 हजार रुपये लिए। आरोपित उसे छछरौली में मिला।

    जहां उसे रुपये व दस्तावेज दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो आरोपित से रुपये वापस मांगे। आरोपित ने रुपये देने से इनकार कर दिया। छछरौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।